मतदान केंद्रों पर लगे विशेष कैंप, डीएम ने किया निरीक्षण
मतदान केंद्रों पर लगे विशेष कैंप, डीएम ने किया निरीक्षण
मथुरा । मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूटे लोगों और पहली बार मतदान करने वाले युवाओं के पंजीकरण के लिए विशेष अभियान चलाया गया, इसके तहत शनिवार को जनपद के सभी 2266 मतदेय स्थलों पर विशेष कैंप आयोजित किए गए, डीएम सीपी सिंह ने प्राथमिक विद्यालय दामोदरपुरा में आयोजित कैंप का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल करने की प्रक्रिया की जानकारी ली। .png)
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में जनपद में मतदाता सूची को अद्यतन करने के लिए विशेष कैंप आयोजित किए गए, शनिवार को जनपद के सभी 2266 मतदेय स्थलों पर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बूथ लेवल अधिकारी मौजूद रहे, कैंपों में मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित नागरिकों व पहली बार मतदान करने के योग्य युवाओं के पंजीकरण पर विशेष जोर दिया गया, इसी क्रम में जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय दामोदरपुरा पहुंचकर कैंप का निरीक्षण किया।
उन्होंने वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मतदाता पंजीकरण की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी प्राप्त की, अभियान के तहत पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल करने और मतदाता संबंधी अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं को पूरा करने पर जोर दिया गया, प्रशासन का उद्देश्य मतदाता सूची को अद्यतन बनाना और अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ना है, ताकि कोई भी योग्य नागरिक अपने मताधिकार के प्रयोग से वंचित न रहे, विशेष मतदाता पंजीकरण अभियान के माध्यम से नए और युवा मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल करने की पहल की गई ।













