यमुना में स्नान के दौरान फिसला श्रद्धालु का पैर, मौत
यमुना में स्नान के दौरान फिसला श्रद्धालु का पैर, मौत
-जनपद गाजीपुर के औरिहर निवासी राम अवध गुप्ता के रूप में हुई शिनाख्त
मथुरा । शनिवार को भगवान श्रीकृष्ण की नगरी स्थित यमुना में नहाते समय वृद्ध श्रद्धालु की यमुना में डूबने से मौत हो गई, गोताखोरों द्वारा बड़ी मशक्कत के बाद उनका शव यमुना नदी से बाहर निकाला गया, गाजीपुर निवासी राम अवध गुप्ता मांट क्षेत्र में देवराहा बाबा आश्रम के पास यमुना में स्नान करने के लिए उतरे थे, पुलिस ने उनके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। .png)
शनिवार को राम अवध गुप्ता यमुना नदी में नहाने गये थे, इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चले गये, वृद्ध को डूबता देख मौके पर मौजूद नाविकों ने पुलिस को सूचना दी, मांट थाना प्रभारी उमेश कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान राम अवध गुप्ता पुत्र रामदास गुप्ता निवासी औरिहर कला, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है, युवक के कपड़ों के पास से एक टिकट भी मिला है, वह मथुरा और आसपास के क्षेत्रों में घूमने के लिए आये थे, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है ।













