कोसीकला पुलिस ने गिरफ्तार किए चोरी की घटना में दो आरोपी
कोसीकला पुलिस ने गिरफ्तार किए चोरी की घटना में दो आरोपी
मथुरा । थाना कोसीकलां पुलिस ने चोरी की घटनाओं के मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो हैरो, 6,200 रुपये नकद और चोरी की घटना में इस्तेमाल किया गया सोनालिका डीआई 35 ट्रैक्टर बरामद किया है, वहीं ट्रैक्टर पर रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं था ।.png)
पुलिस ने शनिवार को बठैनकलां जाने वाले रास्ते पर आंशिक रूप से विकसित कॉलोनी के पास से देवेंद्र पुत्र लक्ष्मन निवासी फालेन और जस्सू उर्फ जसविंदर पुत्र राजेंद्र निवासी गांव फालेन, थाना कोसीकलां को गिरफ्तार किया है, पुलिस ने गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना कोसीकलां में धारा 303(2), 317(2) बीएनएस के तहत मुकदमे दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की है, दोनों आरोपियों के खिलाफ कोसीकलां और छाता थानों में चोरी से संबंधित अन्य मुकदमों का भी उल्लेख है। इस कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक कमलेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अंजाम दिया ।













