सेवा संकल्प अभियान के तहत विद्यर्थियों को वितरित किये प्रमाण पत्र

सेवा संकल्प अभियान के तहत विद्यर्थियों को वितरित किये प्रमाण पत्र
   मथुरा । बीएसए कॉलेज में शनिवार को सेवा संकल्प अभियान के समापन अवसर पर पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया, कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ0 ललित मोहन शर्मा के निर्देशन में संपन्न हुआ, समारोह में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। 
   विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और सामाजिक जागरूकता का परिचय दिया, प्रमाण-पत्र प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के चेहरे पर उत्साह और प्रसन्नता दिखाई दी, महाविद्यालय में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, फल वितरण, दीप प्रज्वलन तथा स्वच्छता एवं जन-जागरूकता संबंधी गतिविधियां आयोजित की गईं, इन कार्यक्रमों का उद्देश्य विद्यार्थियों में सेवा भावना, सामाजिक उत्तरदायित्व, स्वच्छता, राष्ट्रप्रेम और रचनात्मकता को प्रोत्साहित करना रहा। 
    प्राचार्य डॉ0 ललित मोहन शर्मा ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया, विद्यार्थियों को भविष्य में भी सामाजिक सरोकारों से जुड़ने तथा समाज और राष्ट्र के विकास में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया, कार्यक्रम के नोडल अधिकारियों में डॉ0 बबीता अग्रवाल, डॉ0 खुशवंत सिंह, डॉ0 एस0के0 राय, डॉ0 मधु त्यागी, डॉ0 रवीश शर्मा, डॉ0 बी0पी0 राय, डॉ0 बी0के0 गोस्वामी, डॉ0 यू0के0 त्रिपाठी, डॉ0 चंचल शर्मा, डॉ0 सुनीता शर्मा, डॉ0 रुचि अग्रवाल, डॉ0 रेखा राय एवं डॉ0 अनु गर्ग सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सहयोग किया ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2065038
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.