भाजपा ने अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान में लगाई प्रदर्शनी

भाजपा ने अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान में लगाई प्रदर्शनी
-जीवन नारी शक्ति, जनसेवा व सुशासन का प्रतीक थी अहिल्याबाई-विनोद अग्रवाल
मथुरा। भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गत एक विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। यह प्रदर्शनी पुष्पांजलि स्थित भाजपा जिला कार्यालय में लगाई गई। जिसमें अहिल्याबाई होल्कर के जीवन, कार्यों एवं समाज सुधार में उनके योगदान को प्रदर्शित किया गया। 
  महापौर विनोद अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष निर्भय पांडे तथा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव, कार्यक्रम संयोजन ज्ञानेंद्र राणा ने अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। प्रदर्शनी के उद्घाटन अवसर पर महापौर  विनोद अग्रवाल ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर का जीवन नारी शक्ति, जनसेवा और सुशासन का प्रतीक है। उन्होंने जो आदर्श स्थापित किए, वे आज भी प्रेरणा स्रोत हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष  निर्भय पांडे ने कहा कि समाज सुधार एवं धार्मिक सहिष्णुता के क्षेत्र में अहिल्याबाई का योगदान अविस्मरणीय है। उनका प्रशासनिक दृष्टिकोण आज के नेतृत्व के लिए अनुकरणीय है। 
   भाजपा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव ने कहा कि त्रिशताब्दी वर्ष में हमें अहिल्याबाई होल्कर के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लेना चाहिए। इस अवसर पर विनीत शर्मा, पवन हिंडौन, सत्यपाल चौधरी, संजय शर्मा,  कुंज बिहारी चतुर्वेदी, भगत सिंह जादौन, अंकुर अग्रवाल, नरेंद्र गौतम, जिला मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी, महानगर मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा, मनोज सरोठ, ललित गौतम,  पार्षद अंकुर गुर्जर, धर्मेश, नितिन चतुर्वेदी, ज्ञानेंद्र चौहान, नेम प्रकाश चौहान, पवन शर्मा, अजय परखन आदि मौजूद रहे।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1061755
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2025 InzealInfotech. All rights reserved.