
अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने यमुना में लगाई आस्था की डुबकी
अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने यमुना में लगाई आस्था की डुबकी
मथुरा। कान्हा की नगरी में वट अमावस्या पर्व पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी। मंदिरों के किए दर्शन दान पुण्य करके कमाया लाभ, दूर दराज से पहुंचे हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने यमुना नदी के विश्राम घाट पर आस्था की डुबकी लगाई। महिला श्रद्धालुओं ने वट वृक्ष (पेड़) की पूजा की। अपने पति की लम्बी उम्र व सुख समृद्धि की कामना की।
सोमवती अमावस्या पर स्नान करने के लिए दूर दराज से श्रद्धालु यमुनाजी पर पहुंचे थे, श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाकर दानपुण्य किया, विश्राम घाट पर स्नान करने पहुंची श्रद्धालु प्रियंका अग्रवाल ने बताया कि सोमवती अमावस्या का बड़ा पर्व है, इस दिन यमुना नदी में स्नान करने का अलग ही एक विशेष महत्व होता है, विजय चतुर्वेदी ने बताया कि श्रद्धालुओं ने भी दान पुण्य कर अमावस्या पर्व पर आस्था की डुबकी लगाई, दूरदराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने किया स्नान, जिला प्रशासन ने भी यमुना नदी के पास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर रखे थे।