गीता शोध संस्थान के कलाकारों ने कृष्ण कुटीर में किया रासलीला मंचन’

गीता शोध संस्थान के कलाकारों ने कृष्ण कुटीर में किया रासलीला मंचन’
-महिला एवं बाल कल्याण विभाग द्वारा संचालित कृष्ण कुटीर में रहती हैं 400 वृद्ध माताएं
मथुरा। महिला एवं बाल कल्याण मंत्रालय की ओर से सार्वजनिक शिक्षोन्नयन संस्थान द्वारा वृद्ध माताओं के लिए संचालित कृष्ण कुटीर महिला आश्रय सदन में रासलीला ’वृन्दावन बानिक बन्यो’ का मंचन गीता शोध संस्थान एवं रासलीला अकादमी वृंदावन की प्रशिक्षु बालिकाओं ने किया। ये अद्भुत प्रस्तुति देख वृद्ध माताएं व अन्य दर्शक मंत्रमुग्ध हो गये। 
  एक दिव्य और भावविभोर कर देने वाली रासलीला ‘वृन्दावन बानिक बन्यो’ का भव्य मंचन का शुभारंभ महिला एवं बाल कल्याण की उप निदेशक श्रीमती श्रुति शुक्ला, जिला प्रोवेशन अधिकारी विकास कुमार, गीता शोध संस्थान वृंदावन के निदेशक प्रो दिनेश खन्ना व प्रशासनिक अधिकारी शिल्पा मुरगई व गीता शोध संस्थान के कोआर्डिनेटर चंद्र प्रताप सिंह सिकरवार संयुक्त रूप से किया। रासलीला की संकल्पना एवं निर्देशन प्रख्यात रंगकर्मी व निदेशक प्रो. दिनेश खन्ना द्वारा की गई ।
  मंच पर अकादमी की प्रशिक्षु बालिकाओं ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं पर आधारित रासलीला ‘वृन्दावन बानिक बन्यो’ में मनोहारी अभिनय एवं नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का हृदय जीत लिया। मंचन करने वालों में  मोहिनी कृष्ण दासी, निशा, लवी, जयंती, राधिका, कामिनी पांडे, चांदनी, कामिनी, डोली, दीक्षा, सुमिति, द्रोपदी, विनीता, तनिष्का प्रिया, मोहिनी उपाध्याय, आकांक्षा रोशनी, पारुल, प्राची और जर्मन निवासी चंपकलता रहीं। कृष्ण कुटीर के माधव सभागार में आयोजित रासलीला में बड़ी संख्या में ब्रजवासी, सांस्कृतिक क्षेत्र के गणमान्य लोग, छात्राएँ और विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। रासलीला की अंतर्ध्वनि ने समस्त वातावरण को आध्यात्मिक भावों से सराबोर कर दिया। प्रस्तुति समाप्त होने पर दर्शकों ने खड़े होकर तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।
   उप निदेशक श्रीमती श्रुति शुक्ला ने कहा कि रासलीला मंचन ने यह सिद्ध कर दिया कि पारंपरिक ब्रज रासलीला आज भी अपनी मूल आत्मा में जीवंत है और नई पीढ़ी इसे न केवल सीख रही है, बल्कि पूरी गरिमा से मंच पर प्रस्तुत भी कर रही है। रासलीला प्रशिक्षण एवं मंचन की संयोजिका कथा प्रवक्ता सुश्री मोहिनी कृष्ण दासी थीं। इस मौके पर जिला प्रोवेशन अधिकारी विकास कुमार ने गीता शोध संस्थान को धन्यवाद दिया। प्रो दिनेश खन्ना ने गीता शोध संस्थान के प्रशिक्षण व आगामी कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला। मंचन की व्यवस्था कोऑर्डिनेटर चंद्र प्रताप सिंह सिकरवार,  प्रशासनिक अधिकारी शिल्पा मुरगई,  दीपक शर्मा व रामवीर सिंह आदि ने संभाली।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 853911
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2025 InzealInfotech. All rights reserved.