
पर्यावरण दिवस पर निकाली जाएगी प्लास्टिक की अर्थी
पर्यावरण दिवस पर निकाली जाएगी प्लास्टिक की अर्थी
मथुरा । ब्रज रज को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए अभियान 5 जून पर्यावरण दिवस पर प्लास्टिक की अर्थी निकाली जाएगी। इसका उद्देश्य है कि पूरे मथुरा जनपद को प्लास्टिक मुक्त किया जाए, क्योंकि यह क्षेत्र श्रद्धालुओं की आस्था का केन्द्र हैं। यहां ब्रज परिक्रमा करने वाले लोगों की संख्या अधिक है। इस अभियान का लक्ष्य है कि ब्रज की रज में प्लास्टिक का कूड़ा न हो, जिससे परिक्रमा करने वाले लोगों को परेशानी न हो।
मथुरा जिले के गांवों, कस्बों और शहरों को प्लास्टिक मुक्त बनाने पर जोर दिया जा रहा है। ग्रामीणों की सहभागिता से ही ब्रज की रज प्लास्टिक मुक्त होगी। डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने नगर निगम मथुरा वृंदावन, नगर पालिका परिषद कोसीकलां, 13 नगर पंचायतों व 495 ग्राम प्रधानों व सचिवों को निर्देश दिए। डीएम ने कहा है कि ब्रज में विश्वभर से आए श्रद्धालु ब्रज की रज में परिक्रमा करते हैं। ऐसे में भक्तों को यहां प्लास्टिक व कूड़ा मिलने पर गलत संदेश जाता है। श्रद्धालु तरह-तरह के सवाल उठाने लगते हैं। इसलिए सरकार की मंशानुसार प्लास्टिक मुक्त ब्रज की रज अभियान चलाने की योजना बनाई है। उन्होंने जनपद वासियों को जागरूप करने के निर्देश दिए ।