
जिला पंचायत अध्यक्ष ने लगाई पंचायत, किया समस्याओं का निस्तारण
जिला पंचायत अध्यक्ष ने लगाई पंचायत, किया समस्याओं का निस्तारण
मथुरा। जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी लगातार जनता की समस्याओं के निस्तारण हेतु अपने निज निवास आनंद धाम कॉलौनी पर रोजाना जनता दर्शन लगाते चले आ रहे हैं। जनता दर्शन में दर्जनों फरियादी जिला पंचायत अध्यक्ष के यहां आकर अपनी समस्याओं को बताया तथा उनका साफा बांधकर जोरदार स्वागत किया।
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष जनता की समस्याओं से रूबरू होकर संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी से फोन पर वार्ता करके जनता की समस्याओं को सुनकर उनको निर्देशित कर शीघ्र समस्या निस्तारण के लिए निर्देशित किया। जनता दरबार में समस्याओं को सुनकर तत्काल निस्तारण हेतु प्रयास किया।
जिला पंचायत अध्यक्ष ने बताया जनता दर्शन लगाया गया। इस बीच जो समस्याएं आई उनका निराकरण कराया गया। मैं स्वयं ग्राम पंचायतों में पहुंचकर वहां के विकास कार्य की समीक्षा करता हूं। जो कार्य रह गए हैं,उन्हें समय सीमा में पूरे कराने पर जोर दिया जा रहा है। आज भी ग्रामीण ईंट खरंजा, सीसी सड़क, शिक्षा सहित अन्य समस्याओं को लेकर यहां पहुंचे है उनकी समस्याओं का निस्तारण का प्रयास किया गया है।