भाजपाईयों ने 11 साल की उपलब्धियों का किया बखान

भाजपाईयों ने 11 साल की उपलब्धियों का किया बखान
  मथुरा। भारतीय जनता पार्टी जिला महानगर इकाइयों द्वारा की केंद्र सरकार के सेवा, सुरक्षा और गरीब कल्याण के 11 वर्षों की पूर्णता के उपलक्ष्य में विकसित भारत का अमृतकाल विषय पर एक प्रदर्शनी पुष्पांजलि स्थित भाजपा कार्यालय लगाई।
    प्रदर्शनी का शुभारंभ राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह, विधायक श्रीकांत शर्मा, विधायक मेघ श्याम सिेह, महापौर विनोद अग्रवाल, भाजपा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह, जिला अध्यक्ष निर्भय पांडे ने दीप प्रज्वलित व फीता काटकर किया। प्रेस वार्ता में राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह ने कहा कि देश की सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिष्ठा इन 11 वर्षों में अभूतपूर्व रूप से बढ़ी है। यह दौर भारत को विश्वगुरु बनाने की नींव है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने कई बड़ी चुनौतियों का सामना किया है और उन्हें पार किया है। चाहे वह आर्थिक सुधार हो, सुरक्षा हो, स्वास्थ्य हो या शिक्षाकृहर क्षेत्र में सरकार ने उल्लेखनीय काम किया है। 
   जिला अध्यक्ष निर्भय पांडे ने कहा कि आप भारतीय जनता पार्टी की इस ऐतिहासिक यात्रा में हमारे साथ कदम से कदम मिलाकर चलें, ताकि हम मिलकर एक विकसित भारत का निर्माण कर सकें, इस दौरान पूर्व अध्यक्ष चेतन स्वरूप पाराशर, पूर्व मंत्री रविकांत कांत गर्ग, पूर्व महापौर डॉ मुकेश आर्य बंधु, पूर्व नगर अध्यक्ष मुकेश खंडेलवाल, संजय शर्मा, कुंज बिहारी चतुर्वेदी, हरिओम शर्मा, अनिल चौधरी, महानगर अध्यक्ष यज्ञ दत्त कौशिक, विनीत शर्मा, पिछड़ा वर्ग महानगर अध्यक्ष दीपक गोला, नितिन चतुर्वेदी, सत्यपाल चौधरी, पार्षद अंकुर गुर्जर, धर्मेश नौहवार, बृजेश अहेरिया, सुरेंद्र निषाद, नट्टू पंडित, मंडल अध्यक्ष सुनील तरकर, अजय राजावत, हाकिम सिंह, टीटू कमला प्रसाद लोकेश निषाद आदि मौजूद थे ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1061552
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2025 InzealInfotech. All rights reserved.