सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर विकसित भारत का लिया संकल्प

सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर विकसित भारत का लिया संकल्प
   मथुरा। केंद्र सरकार के प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार के 11वर्ष पूर्ण होने पर बीजेपी के सभी कार्यकर्ता और पदधिकारियो ने विकसित भारत वनाने का सभी जनों ने संकल्प लिया गया, जनपद से पदाधिकारी बीजेपी नेता भगत सिंह जादौन ओर ब्लॉक भाजपा नेता भीमसेन शर्मा ने मां सरस्वती के छवि चित्र पर माल्यर्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ।
  मुख्य अथिति भाजपा नेता भगतसिंह जादौन ने अपने संबोधन में कहा कि मोदी सरकार के सफल पूर्ण 11 वर्ष के कार्यकाल में मोदी सरकार ने देश ही नही समूचे विस्व के पटल पर भारत का नाम रोशन किया है।और पूरे देश को विकाश की नई दिशा देने का काम किया है।इसी क्रम मैं हमको उनके आदर्शों की प्रेरणा लेकर सभी को संकल्प लेना चाहिए कि अब जल्द ही मोदी जी के नेतृत्व में एक विकसित भारत की स्थापना हो और भारत राष्ट्र समूचे विश्व के पटल पर एक विकसित राष्ट्र का दर्जा प्राप्त करें। 
   कार्यक्रम में ब्लॉक भाजपा नेता भीमसेन शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए सरकार के 11 वर्ष के सुशासन पर विस्तार से सभी जनों को अवगत कराया। इसके उपरांत कार्यक्रम में वरिष्ठ पदाधिकारियों का फूल माला पहनकर स्वागत किया गया और केंद्र सरकार के मोदी जी के नेतृत्व में 11 वर्ष पूर्ण होने पर मिष्ठान का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन आनंद स्वरूप गुप्ता द्वारा किया गया। एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता पंडित भीम सेन शर्मा ने की। इस अवसर पर राजवीर सिंह वीरपाल सिंह चित्रसेन गुप्ता डॉक्टर भगवान सिंह संजय गुप्ता चिंकू शर्मा रूप सिंह चौधरी टीकम सिंह जादौन आर्थिक उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 854773
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2025 InzealInfotech. All rights reserved.