कॉरिडोर : सेवायतों के लिए होगी दो आवास की व्यवस्था

कॉरिडोर : सेवायतों के लिए होगी दो आवास की व्यवस्था
   मथुरा। बिहारी जी कॉरिडोर में सेवायतों के लिए दो आवास की व्यवस्था की जा रही है। यह आवास राजभोग और शयन भोग की सेवा के सेवायतों को आवंटित किए जाएंगे, जो श्रीबाँकेबिहारी मंदिर से महज चंद मीटर की दूरी पर होंगे। श्रीबाँकेबिहारी के भक्तों के लिए बनाया जा रहे कॉरिडोर को बुजुर्ग, महिला और बच्चों का खास ख्याल रखते हुए डिजायन किया गया है।
     जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि करीब 5.5 एकड़ क्षेत्रफल में तैयार हो रहे कॉरिडोर में 3000 लोगों के लिए बैठने की व्यवस्था प्रतीक्षालय में रहेगी। कॉरिडोर में एक साथ 10 हजार श्रद्धालु आ सकेंगे। इसके अलावा चिकित्सा, सुरक्षा, जूता चप्पल, दुकान भी रहेंगी। जिलाधिकारी ने बताया कि कॉरिडोर में ही मंदिर के अत्यंत निकट महज कुछ दूरी पर आवास की व्यवस्था भी की गई है। यह आवास राजभोग और शयन भोग सेवा के सेवायतों के लिए होंगे। निर्धारित सेवा के अनुसार इन्हें सेवायतों को आवंटित किया जाएगा। आवंटन का क्रम सेवा अनुसार बदलता रहेगा। इस व्यवस्था का उद्देश्य श्रीबाँकेबिहारी की सेवा पूजा करने वाले सेवायतों को सेवा के दौरान आवश्यक सुविधा प्रदान करना है।

 

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 854767
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2025 InzealInfotech. All rights reserved.