अदिवक्ता गंगाशरण हत्याकांड पर आक्रोश, एसएसपी को सौंपा ज्ञापन

अधिवक्ताओं ने एसएसपी से मुलाकात कर किया आक्रोश व्यक्त, सौंपा तीन सूत्रीय ज्ञापन 
अधिवक्ता गंगाप्रसाद वरुण की हत्या पर आक्रोश किया व्यक्त, परिजन की सुरक्षा की मांग 
      मथुरा । शनिवार को बार एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद शर्मा एड. व सचिव अरविन्द कुमार सिंह के नेतृत्व में गंगा प्रसाद वरुण एडवोकेट की निर्मम हत्या के मामले पर आक्रोश व्यक्त करते हुए तीन मांगो को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय से मुलाकात की, सभी आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी, मुकदमे में आरोपियों के विरुद्ध आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किये जाने तथा सम्बधित चौकी इंचार्ज कृष्णा नगर के खिलाफ कार्यवाही किये जाने की मांग की, साथ ही पीड़ित परिवार की सुरक्षा की भी मांग की गयी । 
       एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने सभी मांगों पर जल्द से जल्द कार्यवाही का आशाश्वन दिया है, प्रतिनिधिमंडल में कमलकांत उपमन्यु, बार के उपाध्यक्ष विनोद चौधरी, स्पेशल डीजीसी अलका उपमन्यु एड., बार के पूर्व अध्यक्ष ठाकुर किशन सिंह एडवोकेट, पूर्व सचिव भानु प्रताप सिंह एडवोकेट, पूर्व उपाध्यक्ष ठा0 मदन गोपाल एडवोकेट, पूर्व एडीजीसी डा0 रविन्द्र कुमार एडवोकेट, जे0पी0 सिंह एडवोकेट, मिश्री लाल एडवोकेट, कपिल देव सिंह एड., अशोक कुमार एड, छत्तर सिंह एड, मानवेन्द्र सिंह एड, अजीत प्रताप सिंह एड, प्रेम चक एड., जेपी मौर्या, गोपाल गौतम आई एड., अशोक चौधरी, श्रीकांत पचौरी एड आदि मौजूद थे ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 734907
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2025 InzealInfotech. All rights reserved.