जनपद में खाद्य विभाग के अधिकारियों ने की ताबड़तोड़ कार्यवाही

जनपद में खाद्य विभाग के अधिकारियों ने की ताबड़तोड़ कार्यवाही
-अब फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स कुछ ही देर में बता देगी मिलावट है या नहीं
   मथुरा । मुंडिया मेला से ठीक पहले जनपद में फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स जनपद में है। यह प्रमुख बाजारों में ग्राहकों को जागरूक कर रही है। किसी दुकान से आप सामान खरीदते रहे हैं। वह दुकानदार कैसा सामान बेचता है यह पता लगाने के लिए आप फूड सेफ्टी आन व्हील पर जाऐंग। कुछ ही मिनट में आप के द्वारा खरीदी गई खाद्य वस्तु की गुणवत्ता और मिलावट के बारे में आप को बता दिया जाएगा।  खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के सहायक आयुक्त धीरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ज्ञानपाल सिंह के नेतृत्व मे जनपद में मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाया गया, अभियान में रीना शर्मा खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा रूक्मणी विहार वृन्दावन से पिसी लाल मिर्च व पनीर का एक एक नमूना संग्रहित किया गया, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरुण कुमार द्वारा लक्ष्मी नगर जमुनापार से पनीर का एक नमूना एवं वृन्दावन से पनीर का एक नमूना संग्रहित किया गया । 
  खाद्य सुरक्षा अधिकारी धर्मेंद्र सिंह द्वारा छाता क्षेत्र से सरसों का तेल व घी का एक-एक नमूना तथा कोसीकलां से बेसन, मिर्च पावडर, सेंधा नमक, मूंग दाल व अरहर दाल का एक-एक सर्विलांस नमूना संग्रहित किया गया। जितेन्द्र सिंह खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा गोवर्धन तहसील क्षेत्र से हल्दी पावडर, मिर्च पावडर, मेथी, पान मसाला, चाय, गेंहू का आटा व पेड़ा के सर्विलांस नमूने एवं फरह से सरसों के तेल का नमूना संग्रहित किया गया, दलवीर सिंह खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा बल्देव रोड महावन से घी, गुड़ व मिश्रित दूध का एक-एक नमूना संग्रहित किया गया। 
  खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामनरेश द्वारा मांट तहसील क्षेत्र से साबुत हल्दी के दो, घी के दो व सरसों का तेल के दो, अरहर दाल, मसूर दाल, जीरा, चावल का एक-एक सर्विलांस नमूना संग्रहित किया गया। भरत सिंह खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा वृन्दावन से तैयार छोले का एक नमूना व इण्डस्ट्रियल एरिया से सरसों के तेल का एक सर्विलांस नमूना संग्रहित किया गया। इस प्रकार कुल 35 नमूने संग्रहित किये। उक्त संग्रहित खाद्य नमूने विश्लेषण हेतु राजकीय खाद्य प्रयोगशाला प्रेषित किये जा रहे हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त अग्रिम विधिक कार्यवाही की जायेगी।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 853905
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2025 InzealInfotech. All rights reserved.