सपाइयों ने अनाथ बच्चों के साथ मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन

सपाइयों ने अनाथ बच्चों के साथ मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन
-समाजवादी पार्टी की रीति नीति पर चलकर 2027 में सफलता का लिया गया संकल्प
   मथुरा । पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 52वें जन्मदिन पर सपा के कार्यकर्ताओं ने वृंदावन नारायण अनाथालय में अनाथ बच्चों के बीच खुशियां बांटी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्म दिवस सपा कार्यकर्ताओं द्वारा वृंदावन में गरीब, अनाथ व बेसहारा बच्चों के साथ मनाया गया। साथ ही को पार्टी की रीति नीति पर चलने और 2027 में यूपी में सरकार बनाने का संकल्प भी लिया गया।
     मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह ने अखिलेश यादव के जन्मदिन के मौके पर कहा कि अखिलेश यादव न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि देश के युवाओं की प्रेरणा हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल में किसानों, नौजवानों, महिलाओं और व्यापारियों के लिए जो योजनाएं लागू कीं, वे आज भी लोगों की जुबान पर हैं। उनके कुशल नेतृत्व में प्रदेश ने विकास की नई ऊंचाइयां छुई हैं। उन्होंने आगे कहा कि 2027 में सपा सरकार बनाने के लिए हर कार्यकर्ता को अभी से जुट जाना चाहिए।
    युवजन सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष मुन्ना मलिक पार्षद और मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष राघवेंद्र ठाकुर ने कहा अखिलेश यादव ने हमेशा जनता के हित में कार्य किया है। जब वह प्रदेश के मुख्यमंत्री थे तो हर तरफ विकास ही विकास किया गया था। तमाम कल्याणकारी योजनाएं चलाई गई थीं, जिसका लाभ जनता को मिला था। आज जनता समाजवादी पार्टी के उसी शासन काल को याद कर रही है। युवजन सभा के प्रदेश सचिव अशोक कुमार व युवजन सभा के महानगर अध्यक्ष अंकित वार्ष्णेय ने कहा कि डा. लोहिया, जनेश्वर मिश्र आदि नेताओं के बताए रास्ते को आत्मसात करते हुए समाजवादी आंदोलन की परंपरा को आगे बढ़ाने में सपा मुखिया अखिलेश यादव प्रयत्नशील हैं। इस मौके पर मुख्यरूप से लोहिया वाहिनी के नि जिला अध्यक्ष पवन चौधरी, राजेंद्र फरारी, शाहबाज कुरैशी, नकुल राजावत, मोनू ठाकुर, छोटू ठाकुर, गुल्लू कुरैशी, राज पांडे, विनय ठाकुर आदि उपस्थित थे ।

 

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1310182
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.