स्वयंसेवकों ने संरक्षण गृह के बच्चों के साथ मनाया रक्षा बंधन

स्वयंसेवकों ने संरक्षण गृह के बच्चों के साथ मनाया रक्षा बंधन
   मथुरा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मथुरा दीनदयाल नगर के कार्यकर्ता मथुरा के बाल संरक्षण गृह पर बच्चों के साथ रक्षा बंधन पर्व मनाने पहुंचे। बाल संरक्षण केंद्र पर लगभग 35 बच्चे वर्तमान में मौजूद हैं।जिनमे एक दर्जन के लगभग शहर के अच्छे प्राइमरी विद्यालयों में पढ़ने के लिये भी प्रतिदिन विद्यालय जाते हैं, भाग कार्यवाह अजय सर्राफ ने बच्चों को कहानी के माध्यम से बताया कि इस दुनिया का छोटे से छोटा प्राणी भी  कई बार बड़े काम कर देता है इसलिये अपने आपको कभी छोटा नहीं समझना चाहिए।
   संघ के स्वयं सेवक दिलीप, गोरव, मुकेश, कमल, रमेश ने बच्चों को रक्षा सूत्र बांधे जिससे बच्चे खुश हो गए।आलोक जी मंगला स्वयंसेवक सिविल लाइंस शाखा ने बच्चों को उपहार दिए।भगत सिंह शाखा के स्वयमसेवक अशोक जी ने बच्चों को पहनने के वस्त्र दिए। इस अवसर पर महानगर कार्यवाह विजय सर्राफ़, दीनदयाल नगर संघचालक ब्रजेश एडवोकेट, डीजीसी क्राइम शिवकुमार तोमर, डीजीसी सिविल संजय गोड, रजत, प्रभुदयाल एडवोकेट, पूर्व पार्षद रामदास चतुर्वेदी, सह शारीरिक प्रमुख विजय पण्डित, भगवान कृष्ण, आरव, चिराग, अजय, विद्यासागर आदि स्वयमसेवक उपस्थित रहे।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1060104
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2025 InzealInfotech. All rights reserved.