ग्राम अनौडा में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

ग्राम अनौडा में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    मथुरा । सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष निर्भय पाण्डे के नेतृत्व में जनपद के विभिन्न मण्डल शहीद हेमराज, अनोडा, व राया मंडल में सोमवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। हर घर तिरंगा अभियान के तहत आयोजित इस यात्रा में भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शामिल होकर यात्रा को सफल बनाया। 
   जिलाध्यक्ष निर्भय पांडे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश में तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं।उन्होंने बताया कि ये यात्राएं गांव से लेकर शहर तक और हर ब्लॉक में आयोजित की जा रही हैं। यह यात्रा सेना के सम्मान में और देश के शहीद वीर सपूतों के सम्मान में निकाली गई है। आगामी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरा देश तैयारियों में जुटा है। यात्रा के दौरान भारत माता की जय वंदे मातरम और इंकलाब जिंदाबाद के जयकारे लगाए गए। 
    जिला मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी ने बताया 10 से 12 तारीख तक भव्य तिंरगा यात्रा हमारे पदाधिकारियों द्वारा पूरे जनपद में निकली जा रही है जिसकी तैयारी संपूर्ण हो चुकी है, कार्यक्रम में पंकज प्रकाश, जिला महामंत्री सत्यपाल चौधरी, आकाश चौधरी, वेद प्रकाश सोलंकी, रामकुमार उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र कटरा, शोभाराम प्रधान, प्रिंसिपल, हुकुम पाल, दयाराम दिनेश प्रधान, घनश्याम पंडित, राजवीर प्रधान, बूथ अध्यक्ष सुंदर लाल, नानक शास्त्री, नरवीर, बेगराज गुर्जर, रामवीर सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1061601
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2025 InzealInfotech. All rights reserved.