मुख्यमंत्री 19 सितम्बर को पहुंचेंगे मथुरा, तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन

मुख्यमंत्री 19 सितम्बर को पहुंचेंगे मथुरा, तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन
-पं0 दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में होंगे शामिल
   मथुरा । पं0 दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 19 सितम्बर को मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, उनके आगमन को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जोर शोर से तैयारियों में जुट गए हैं, जिला प्रशासन भी मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को लेकर तैयारियां कर रहा है ।


   रविवार को जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ थाना फरह क्षेत्रान्तर्गत प0 दीनदयाल धाम पर लगने वाले मेला एवं  मुख्यमन्त्री  के आगमन के दृष्टिगत मेला एवं कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। वहीं दूसरी ओर रविवार को तैयारियों की समीक्षा के लिए दीनदयाल धाम स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर में बैठक आयोजित हुई, बैठक में भाजपा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव व जिलाध्यक्ष निर्भय पांडे ने संयुक्त रूप से विचार विमर्श किया । 


  बैठक की अध्यक्षता करते हुए दीनदयाल धाम के निर्देशक सोनपाल सिंह ने बताया कि दीनदयाल धाम में प्रतिवर्ष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर चार दिवसीय मेला आयोजित किया जाता है। इस वर्ष यह आयोजन 18 से 21 सितम्बर तक होगा। 19 सितम्बर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विराट युवा सम्मेलन को संबोधित करेंगे, वहीं महानगर अध्यक्ष राजू यादव ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर आयोजित स्मृति महोत्सव भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन से यह कार्यक्रम और भी भव्य होगा, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वह पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ इसकी सफलता सुनिश्चित करें। 
  इस अवसर पर  जिलाध्यक्ष निर्भय पांडे ने कहा कि दीनदयाल धाम पूरे देश में अंत्योदय के विचार का केंद्र है। मुख्यमंत्री का आगमन पूरे मथुरा जनपद के लिए गौरव का अवसर है। इस महोत्सव में युवाओं, किसानों और ग्राम्य विकास से जुड़े विषयों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, इस दौरान महोत्सव समिति के कोषाध्यक्ष नरेंद्र कुमार पाठक ,कुंज बिहारी चतुर्वेदी, महिपाल सिंह, ललित गौतम, बृजेश अहेरिया, अमित पाठक, पवन हिंडोल, अंकुर गुर्जर, नितिन चतुर्वेदी, कुलदीप शर्मा,अमन ठाकुर, मनीषा शर्मा, लोकेश निषाद, अजय सिंह राजावत, हाकिम सिंह, टीटू, प्रकाश गौड़, सतेंद्र सिरोही, कान्हा शर्मा, अजय परखम आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1060662
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2025 InzealInfotech. All rights reserved.