भाजपाईयों ने आयोजित की पीएम मोदी के जीवन पर प्रदर्शनी

भाजपाईयों ने आयोजित की पीएम मोदी के जीवन पर प्रदर्शनी
   मथुरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा अभियान की शुरुआत जिलेभर में हो गई है। यह अभियान दो अक्तूबर तक चलेगा, इसी क्रम में गुरुवार को डैंपियर नगर स्थित भगत सिंह पार्क में भाजपा जिला एवं महानगर इकाई द्वारा प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ प्रदेश के कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी ने किया। 


    महापौर विनोद अग्रवाल ने कहा, प्रधानमंत्री की जनकल्याणकारी सोच का जीवंत उदाहरण है। देश का हर नागरिक उनकी योजनाओं से जुड़कर आत्मविश्वास और सम्मान का अनुभव कर रहा है। यही मोदी जी के नेतृत्व का प्रभाव है।भाजपा महानगर अध्यक्ष राजू यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का व्यक्तित्व और कृतित्व भारतीय राजनीति में अद्वितीय है। उन्होंने राजनीति को केवल सत्ता प्राप्ति का साधन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का माध्यम बनाया है। 
   भाजपा जिला अध्यक्ष निर्भय पांडे ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का जीवन संघर्ष, सेवा और राष्ट्रभक्ति की अनुपम गाथा है। उनका हर कदम हमें यह सिखाता है कि देशभक्ति और समर्पण की भावना से किया गया कार्य समाज और राष्ट्र दोनों को नई ऊँचाइयों तक पहुँचा सकता है। युवा पीढ़ी को चाहिए कि मोदी जी के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित में कार्य करें और भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं, जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह चौधरी, विधायक मेघश्याम सिंह पूर्व महानगर अध्यक्ष चेतन स्वरूप पाराशर, राज्य बाल संरक्षक आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ0 देवेंद्र शर्मा कार्यक्रम संयोजक पार्षद अंकुर गुर्जर आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1310896
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.