पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मनाई जयंती, अर्पित किये श्रद्धासुमन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मनाई जयंती, अर्पित किये श्रद्धासुमन
   मथुरा। भारतीय जनता पार्टी महानगर  के तत्वावधान में डैंपियर नगर स्थित दीनदयाल पार्क में जनसंघ व भारतीय जनता पार्टी के प्रेरणास्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 109वीं जयंती हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई। महानगर कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी, महानगर में  बूथ स्तर तक जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित हुए, जहाँ कार्यकर्ताओं ने पंडित उपाध्याय के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
    महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि पंडित उपाध्याय का मानना था कि हिंदू कोई धर्म या संप्रदाय नहीं, बल्कि भारत की राष्ट्रीय संस्कृति है। वहीं उन्होंने कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की महानता इस बात में निहित थी कि वे ‘हिंदू’ को किसी मजहब या संप्रदाय की संज्ञा नहीं मानते थे, बल्कि उसे भारत की राष्ट्रीय संस्कृति का पर्याय मानते थे। हमें उनके एकात्म मानववाद के सिद्धांत को व्यवहार में उतारना होगा, तभी भारत विश्व गुरु बनने की दिशा में अग्रसर होगा। संचालन हरिओम शर्मा ने किया। 
  इस दौरान बाल संरक्षक आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ0 देवेंद्र शर्मा, मदन मोहन श्रीवास्तव, संजय शर्मा, कुंज बिहारी चतुर्वेदी, महानगर मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा, विजय शर्मा, रामकिशन पाठक, नितिन चतुर्वेदी, अंकुर अग्रवाल, पार्षद हनुमान गुर्जर, तरुण सैनी, पार्षद विकास दिवाकर, नितिन शर्मा, पवन हिंडोल, अमित पाठक, ललित अग्रवाल, दीपक गोला, लक्ष्मन पाल, हरीश अग्रवाल, ललित गौतम, नितिन कौशिक, अशोक यादव, नट्टू पंडित, अनिल गोला, विवेक शर्मा, रामदास चतुर्वेदी, कृष्ण मोहन शर्मा, अमित अग्रवाल, कृष्णमणि सूबेदार आदि मौजूद थे।

 

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1061459
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2025 InzealInfotech. All rights reserved.