
रालोद जिलाध्यक्ष ने ग्रामीणों को दिलाई पार्टी की सदस्यता
रालोद जिलाध्यक्ष ने ग्रामीणों को दिलाई पार्टी की सदस्यता
मथुरा। गांव बल्टीघड़ी में राष्ट्रीय लोकदल पार्टी द्वारा सदस्यता अभियान रविवार को चलाया गया। रालोद पार्टी का सदस्यता अभियान जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह भरंगर के नेतृत्व में डोर टू डोर चलाया गया। रालोद कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को रालोद की सदस्यता ग्रहण कराई। रालोद जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने कहा सदस्यता अभियान का उद्देश्य हर गांव और हर वर्ग तक लोकदल की विचारधारा को पहुचाना हैं और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह और स्वर्गीय चौधरी अजित सिंह के सिद्धांतों पर चलने वाला राष्ट्रीय लोकदल किसानों, मजदूरों और युवाओं की आवाज हैं। रालोद पार्टी किसानो की एकमात्र हितैषी पार्टी है, सदस्यता अभियान के दौरान सैकड़ो किसानों ने सदस्यता ग्रहण की, एससी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष डा. सतीश, नारायण सिंह, महासचिव सुजाता सिंह, कलेक्टर सिंह, प्रधान रामवीर सिंह, जेतार सिंह, पूर्व प्रधान सुरेश आदि लोग मौजूद रहे। अभियान की अध्यक्षता प्रधान रामवीर व संचालन संतोष पहलवान ने किया।