प्रादेशिक सब जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता में 46 जिलों ने किया प्रतिभाग

प्रादेशिक सब जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता में 46 जिलों ने किया प्रतिभाग
   मथुरा । बाराबंकी में आयोजित 10वीं प्रादेशिक सब जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता में मथुरा के तीरंदाजो ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मथुरा को पदक तालिका में सर्वोच्च स्थान दिलाया, समस्त प्रदेश से आए हुए 46 जिलों की टीमों ने इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था ।
    प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने आये लगभग 400 तीरन्दाजों में मथुरा तीरंदाजी अकादमी के तीरंदाज खिलाड़ियों ने मथुरा को सर्वाधिक पदक दिलाये, इस श्रेणी में कंपाउंड वर्ग में निष्ठा गुप्ता, वरेण्या राणा, रितु शर्मा एवं ख्याति ने स्वर्ण पदक लिए वहीं बालक वर्ग में स्वरित स्वरूप, सोहित, कार्तिकेय ने पदक दिलाए, रिकर्व राउंड में ओम तिवारी, कुलश्रेष्ठ एवं शिवम ने तथा विदुषी, किंजल शर्मा इशिका ने बालिका वर्ग में प्रतिभा करते हुए जिले को पदक तालिका में प्रथम स्थान पर पहुंचाया।
    प्रशिक्षक योगेंद्र सिंह राणा ने बताया की अरुणाचल प्रदेश में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय सब जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए उत्तर प्रदेश के दल में तीन तीरंदाज खिलाड़ियों का चयन हुआ हैं जिनमें निष्ठा गुप्ता, वरेण्या राणा एवं रितु शर्मा चयनित हुई, यह खिलाड़ी 23 नवंबर को अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर के लिए प्रस्थान करेंगे। इस शानदार उपलब्धि से जिला तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष रामबाबू शर्मा, उपाध्यक्ष नंदकिशोर, श्याम सुंदर उपाध्याय, मनमोहन शर्मा, भावना सिंह आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1310589
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.