प्रवासी पक्षी लास्का, साइबेरिया, मंगोलिया से पहुंच रहे हैं जोधपुर झाल

प्रवासी पक्षी लास्का, साइबेरिया, मंगोलिया से पहुंच रहे हैं जोधपुर झाल 
   मथुरा । सेन्ट्रल एशियन फ्लाई-वे से सर्दियों में हजारों पक्षी जोधपुर झाल पहुंचने लगे हैं, इसमें अलास्का, साइबेरिया, मंगोलिया और उत्तरी चीन से जोधपुर झाल पहुंचने वाले प्रवासी पक्षियों की संख्या बहुत अधिक है, मथुरा और आगरा जनपद सीमा के मध्य फरह निकट स्थित जोधपुर झाल वेटलैंड को उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा वन विभाग के सहयोग से विकसित किया गया है, इन दिनों सर्द मौसम में अलास्का से ब्लूथ्रोट, साइबेरिया से कॉमन पोचार्ड और मंगोलिया से बार-हेडेड गूज व उत्तरी चीन से ग्रे-हेडेड लेपविंग जोधपुर झाल पहुंची हैँ ।      
    बायोडायवर्सिटी रिसर्च एंड डवलपमेंट सोसाइटी के पक्षी विशेषज्ञ डॉ0 के0 पी0 सिंह ने बताया कि जोधपुर झाल वेटलैंड पर 50 से अधिक प्रजातियों के हजारों प्रवासी पक्षी पहुंचते हैं, प्रवासी पक्षी सेन्ट्रल एशियन फ्लाई वे के माध्यम से जोधपुर झाल व मथुरा के अन्य क्षेत्रों में प्रवास पर 9 हजार किमी दूर तक से आते हैं, सेन्ट्रल एशियन फ्लाई वे में यूरोप व एशिया के 30 देश शामिल हैं, बीआरडीएस के अब्दुल कलाम के अनुसार जोधपुर झाल सेन्ट्रल एशियन फ्लाई वे का महत्वपूर्ण  वेटलैंड है, यह वेटलैंड 200 से अधिक पक्षी वर्ग की स्थानीय व प्रवासी प्रजातियों की शरण स्थली है जिनमें 15 से अधिक संकटग्रस्त प्रजातियां शामिल हैं।
   प्रवासी पक्षियों पर शोध कर रहीं छात्रा निधि यादव के अनुसार जोधपुर झाल पर सर्दियो के प्रवास पर स्थलीय और जलीय प्रवासी पक्षी आते हैं, इनमें बार-हेडेड गूज, ग्रे-लैग गूज, ग्रेटर फ्लेमिंगो, रोजी पेलिकन, डालमेशन पेलिकन, नार्दन शोवलर, नोर्दन पिनटेल, गार्गेनी, गेडवाल, नाब-बिल्ड डक, कॉमन पोचार्ड, रेड-क्रेस्टेड पोचार्ड, टफ्टिड डक, पाइड एवोसेट, ब्लैक-टेल्ड गोडविट, रूडी शेल्डक, कॉमन शेल्डक, कॉमन टील, कॉमन कूट, ग्रे-हेडेड लेपविंग, सेन्डपाइपर, सिट्रिन वेगटेल, यलो वेगटेल की प्रजातियां के अलावा स्थलीय प्रजातियों में साइबेरियन स्टोनचौट, ब्लूथ्रोट, रायनेक, श्राइक, शोर्ट-ईयर्ड आउल, वेस्टर्न मार्श हैरियर, ग्रेटर स्पॉटेड ईगल आदि प्रमुख प्रजातिया हैं ।
     उ0 प्र0 ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ सूरज पटेल ने बताया कि वन विभाग के सहयोग से फरह निकट जोधपुर झाल पर विभिन्न हेविटाट विकसित किए गए हैं, इनमें 8 जलीय निकाय, घास युक्त दलदल, घास का मैदान, झाड़ीदार क्षेत्र व जंगल क्षेत्र शामिल हैँ, यहाँ पक्षी वर्ग की जलीय व स्थलीय प्रजातिया विचरण करती हैं, यहाँ घास की 20 प्रजातियों के साथ जलीय वनस्पति प्रवासी पक्षियों को आकर्षित कर रही हैं, जोधपुर झाल के हेविटाट में आवश्यकतानुसार और सुधार किया जा रहा है ।

 

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1309894
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.