गोवर्धन क्षेत्र के भाजपाइयों ने दिखाया उत्साह, एकजुटता व जनसेवा का मंत्र

गोवर्धन क्षेत्र के भाजपाइयों ने दिखाया उत्साह, एकजुटता व जनसेवा का मंत्र
   मथुरा । भारतीय जनता पार्टी महानगर इकाई द्वारा गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को भव्य एकता पद यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का शुभारंभ दिल्ली वाली धर्मशाला से हुआ, जो छोटी परिक्रमा मार्ग से होते हुए पुनः दिल्ली वाली धर्मशाला पर समाप्त हुई, पद यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने पूरे मार्ग में राष्ट्रभक्ति के नारे लगाए, जिससे वातावरण उत्साह और ऊर्जा से भरा रहा। 
   कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रदेश संयोजक रामप्रताप सिंह चौहान ने पद यात्रा के समापन कहा कि भाजपा की पहचान एकता, संगठन और सेवा  है। उन्होंने कहा पद यात्राएँ भाजपा की कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इनके माध्यम से न केवल जनता तक सरकार की योजनाएँ पहुँचती हैं, बल्कि संगठन का आधार भी मजबूत होता है। गोवर्धन की पवित्र धरती से दिया गया यह संदेश समाज में सामूहिकता और राष्ट्र निर्माण की भावना को और अधिक प्रबल करेगा।
   विधायक ठाकुर मेघ श्याम सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने गोवर्धन क्षेत्र में सड़क, सौंदर्यीकरण एवं परिक्रमा मार्ग के उन्नयन पर विशेष ध्यान दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की सक्रियता ही योजनाओं को घर-घर तक पहुँचाती है। वहीं महानगर मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा  कहा कि भाजपा की शक्ति उसका कार्यकर्ता है। हमारा लक्ष्य जनसेवा को सही सूचना और विश्वसनीय संवाद के साथ जनता तक पहुँचाना है। मीडिया विभाग संगठन और जनता के बीच सेतु की भूमिका निभाता है, ज्ञानेंद्र राणा, चन्द्रपाल कुंतल, किसान मोर्चा महानगर अध्यक्ष ठाकुर सुरेंद्र प्रधान, पूर्व नगर महामंत्री संजय शर्मा, मनीष लंबरदार,मंडल अध्यक्ष कान्हा शर्मा, प्रकाश गौड़,अजय सिंह राजावत, सत्येंद्र सिरोही, करतार सिंह, बादल शर्मा, विकास दादा सौरभ चौधरी सहित कार्यक्रम में हजारों की संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1310814
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.