कांग्रेसियों ने मनाया प्रियंका गांधी व स्वामी विवेकानंद का जन्म दिन

कांग्रेसियों ने मनाया प्रियंका गांधी व स्वामी विवेकानंद का जन्म दिन
  मथुरा। राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव एवं सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा का 54वां जन्मदिन व स्वामी विवेकानंद जयंती जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर केक काटकर हर्षाेल्लास से मनाई गई ।


  कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर ने कहा कि श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा जनसेवा के प्रति अटूट संकल्प सामाजिक न्याय की मजबूत आधारशिला शोषित, वंचितों के अधिकारों की सशक्त पैरोकारए अन्याय के विरुद्ध निर्भीक आवाज और हर परिस्थिति में आम आदमी के साथ खड़ी रहने वाली ओजस्वी प्रभावशाली नेतृत्वकारी हैं, प्रियंका को दीर्घायु उत्तम स्वास्थ्य और जन सेवा के लिए निरंतर ऊर्जा प्रदान करने की कामना की ।


   उन्होंने कहा कि आज स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर महान विचारक और युगद्रष्टा को नमन करते हैं जिनके विचार आज भी युवाओं को आत्मविश्वास चरित्र निर्माण और राष्ट्र सेवा की प्रेरणा देते हैं, कार्यक्रम का संचालन वैद्य मनोज गौड़ ने किया, प्रेम शंकर शर्मा, रुपा लवानिया, आरती चौधरी, महेश चौबे, रमेश कश्यप, पुनीत बघेल, उमाशंकर शर्मा, शैलेंद्र चौधरी, नीशु यादव, हरपाल सिंह, अभय प्रताप सिंह, देवेंद्र पाल, करन निषाद, मनीष शर्मा, अप्रितम सक्सेना, पुनीत पाठक, सुरेश शर्मा, संदीप हिंडोल, अनूप गौतम, प्रीतम बघेल आदि की उपस्थिति थे ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1309009
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.