यूजीसी : नए नियमों पर सुप्रीम रोक लगने पर किया हर्ष व्यक्त

यूजीसी : नए नियमों पर सुप्रीम रोक लगने पर किया हर्ष व्यक्त 
   मथुरा । सुप्रीम कोर्ट द्वारा यूजीसी के नए नियमों पर रोक लगाए जाने पर क्षेत्रीय लोगों ने हर्ष व्यक्त कर मिष्ठान वितरण किया है, यूजीसी के नियमों पर बृहस्पतिवार को रामलीला मैदान में बैठक का आयोजन होना था लेकिन सर्वोच्च न्यायालय का आदेश आने के बाद बैठक को स्थगित कर दिया गया ।


  युवा ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष मनोज शर्मा ने कहा कि यूजीसी के नए कानून से सवर्ण समाज के बच्चों के भविष्य को खतरा है और इससे देश भर में असंतोष है, हर्ष व्यक्त करने वालों में भाजपा के मंडल अध्यक्ष रामकुमार उपाध्याय, यतीश उपमन्यु, छोटू अग्रवाल, पुनीत चौबे, कुलदीप शास्त्री, विशाल पाराशर, पंकज शर्मा, अक्षत चौबे, संजय अग्रवाल आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे ।

 

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1469706
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.