सुप्रीम आदेश से भाजपा की बांटो की राजनीति पर लगा ब्रेक-अजय राय

सुप्रीम आदेश से भाजपा की बांटो की राजनीति पर लगा ब्रेक-अजय राय
-ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन करने पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय महासचिव 
   मथुरा । कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी के नए नियमों पर रोक लगाकर देश को बांटने से रोका है, सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का हम स्वागत करते हैं, भारतीय जनता पार्टी ने यूजीसी के जरिए लोगों को बांटने का काम किया, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने वृंदावन में ठाकुर बांके बिहारी दर्शन एवं पूजन करने के बाद यह बातें कहीं, शनिवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडे के साथ ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन किए ।


   बांके बिहारी मंदिर के सेवायत गोस्वामियों ने विधि विधान से पूजा अर्चना करने के बाद उनका पटका व प्रसादी माला पहनाकर स्वागत किया, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रभारी उत्तर प्रदेश अविनाश पांडे और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के दिल्ली से आगरा में संविधान संवाद एवं कार्यकर्ता सम्मेलन में जाते वक्त यमुना एक्सप्रेस वे पर स्वागत किया। इसके बाद दोनों नेताओं ने वृंदावन स्थित श्री बांके बिहारी जी के दर्शन कर विधि विधान से पूजा अर्चना की एवं आशीर्वाद लिया ।


  उन्होंने मंदिर के गुसाईयों से भी मुलाकात कर भाजपा सरकार द्वारा मंदिरों को अधिग्रहण करने के संबंध में गुसाईयों के साथ अपना विरोध प्रकट किया, दोनों नेताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसी भी कीमत पर श्री बांके बिहारी मंदिर को भाजपा सरकार द्वारा अधिग्रहण नहीं करने दिया जाएगा और 2027 विधानसभा चुनाव में जनता जरूर इनको आईना दिखाएगी, उन्होंने कहा कि मांग मेले में शंकराचार्य स्वामी अभी मुक्तेश्वर आनंद के साथ अभद्रता करके बता दिया कि यह योगी सरकार नहीं ढोंगी सरकार है ।


   उन्होंने कहा कि जिस तरह से काशी में मंदिर तोड़ने का काम किया है इस प्रकार वृंदावन मैं करना चाहती है उन्होंने कहा कि कॉरीडोर पर प्रदेश सरकार को रोक लगानी चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के वृंदावन आगमन पर बांके बिहारी मंदिर की सेवायत गोस्वामी एवं परिवार की महिलाओं के साथ जो अभद्रता की है, वह निंदनीय हैं, इस दौरान पूर्व विधायक प्रदीप माथुर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर, विक्रम बाल्मिक, दीपक पाराशर आदि मौजूद रहे ।
  कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय महासचिव का स्वागत करने वालों में कांग्रेस के शहर अध्यक्ष यतेंद्र मुकद्दम, पूर्व महानगर अध्यक्ष विक्रम बाल्मीकि, मानवेंद्र पांडव, बलवीर सिंह प्रधान, प्रवीण ठाकुर, हाशिम हुमेर, राजन पाठक, दीपक पाराशर, आजाद बेग, मनोज गौड़, अप्रतिम सक्सेना, आशीष अग्रवाल, रमेश कश्यप, पिंटू पुजारी, निशांत शर्मा, शिव कुमार गौतम, गोविंदा बघेल, अनिल खरे, राजेश कुमार, विवेक कुमार, रवि वाल्मीकि, अशोक निषाद, प्रेम शंकर शर्मा, शैलेंद्र चौधरी, मुस्लिम कुरैशी, राजा गौतम आदि कांग्रेसी शामिल थे ।

 

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1371759
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.