ब्रज विकास से वंचित नहीं रहेगा, आपकी समस्या मेरी समस्या-किशन चौधरी

ब्रज विकास से वंचित नहीं रहेगा, आपकी समस्या मेरी समस्या-किशन चौधरी
   मथुरा । ग्राम बंडपुरा की सरदारी द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया, उन्हें पटुका पहनाकर, फूल-मालाओं से लादकर, स्वाफा एवं चांदी का मुकुट भेंट कर ग्रामीणों ने अपना स्नेह और सम्मान प्रकट किया गया ।


  जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि मेरा ब्रज विकास से वंचित नहीं रहेगा, आपके गांव की समस्या मेरी समस्या है जिसका निस्तारण जल्द करा दिया जाएगा, जलभराव की समस्या, नाली खंडजा की समस्या सहित अन्य समस्याएं है उन्हें जल्द दूर किया जाएगा, इस दौरान उन्होंने जनता के विश्वास, समर्थन व लोकप्रियता और सम्मान की जमकर प्रशंसा की ।


   कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य प्रदीप, विनोद प्रमुख, भरत सिंह (चेयरमैन सोंख), देवेंद्र प्रधान (नैनूपट्टी), वेदपाल प्रधान (सींगापट्टी), हरीश चौधरी जी (मुसमुना), चंद्रपाल प्रधान (मगोर्रा), भीमा जी (बण्डपुरा), राकेश कुंतल (बण्डपुरा), चतुर सिंह प्रधान (सोंख देहात), बलवीर प्रधान, विनोद सिंह (मगोर्रा), रमेश मास्टर, देवेंद्र उर्फ कलुआ (मगोर्रा), रमेश मास्टर (नगला झींगा), करन प्रधान (सोन), समुन्दर मास्टर सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1371758
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.