भाजपा के मतदाता जोड़ो अभियान में पहुंचे विधायक श्रीकांत शर्मा
भाजपा के मतदाता जोड़ो अभियान में पहुंचे विधायक श्रीकांत शर्मा
मथुरा । विशेष मतदाता जोड़ो अभियान के अंतर्गत जयसिंहपुरा क्षेत्र के श्रीचंद विद्या आश्रम स्थित बूथ पर विधायक श्रीकांत शर्मा ने पहुँचकर अभियान को गति प्रदान की, इस दौरान उन्होंने मतदाताओं के वोट बनवाए और उपस्थित युवाओं को मताधिकार के महत्व के प्रति जागरूक किया, पार्षद राकेश भाटिया ने विधायक श्रीकांत शर्मा का दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया ।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए प्रत्येक बूथ पर नए मतदाताओं को जोड़ना आवश्यक है, इसके लिए पार्षदों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं को संगठित होकर अभियान को सफल बनाना होगा, पार्षद राकेश भाटिया ने जानकारी दी कि जिन नागरिकों की आयु 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है और जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, उनके आवेदन फार्म भरवाए जा रहे हैं ।







.jpeg)













