दर्दनाक : घर के अंदर मृत मिला पूरा परिवार, पति-पत्नी व 3 बच्चों की मृत्यु

दर्दनाक : घर के अंदर मृत मिला पूरा परिवार, पति-पत्नी व  3 बच्चों की मृत्यु 
-सामूहिक मौत से दहल गई धर्मनगरी, तंत्र मंत्र का नही मिला कोई सबूत, छानबीन जारी
-मुख्यमंत्री ने जताया गहरा शोक, जांच के दिये सख्त निर्देश, खप्परपुर पहुंचे आलाधिकारी
   मथुरा । जनपद के महावन थाना क्षेत्र के गांव खप्परपुर में मंगलवार की सुबह बेहद मनहूस साबित हुई, पूरा गांव शोक में डूब गया, मनीष जाटव का पूरा परिवार सुबह घर के अंदर मृत मिला, घर से एक साथ पांच शव उठे तो पूरा गांव दहाड मारकर रो उठा, इस सामूहिक आत्महत्या की सूचना पर पुलिस प्रशासन के आलाधिकारी आनन फानन में मौके पर पहुंच गये, पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया । 


   एडीजी आगरा जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ, जिलाधिकारी सीपी सिंह, एसएसपी श्लोक कुमार मौके पर पहुचे गये और घटनास्थल का मौका मुआयना किया, कुछ ही समय में इस हादसे की बात लखनऊ तक पहुंच गई, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए घटना की जांच करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये, घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं गांव और आसपास के क्षेत्र में चल रही हैं ।


  गांव खप्परपुर निवासी 35 वर्षीय मनीष जाटव, उनकी पत्नी 32 वर्षीय सीमा, पांच वर्षीय बेटी हनी, चार वर्षीय प्रियांशी और दो वर्ष के बेटे पंकज का शव सुबह के घर के अंदर पड़ा मिला, जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोस में रह रहे मनीष के भाई पीछे की दीवार फांदकर अंदर पहुंचे, खिड़की से देखा तो कमरे में पांचों के शव पड़े थे, ग्रामीणों के साथ दरवाजा तोड़ा और कमरे के अंदर घुसे, फिर पुलिस को सूचना दी, कयास लगाये जा रहे हैं कि गृहस्वामी ने अपने तीन मासूम बच्चों का गला दबाया, फिर पत्नी के सिर पर वार किया, खुद करंट लगाकर जान दे दी । 
   मृतक के मोबाइल में एक वीडियो मिला है जिसमें उसने कहा है कि वह खुद आत्महत्या कर रहा है, किसी को परेशान नही किया जाए, घर की दीवार और एक पर्ची पर भी आत्महत्या करने की बात लिखी है, गृहस्वामी करीब तीन वर्ष से तंत्र मंत्र के चक्कर में भी था, आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है, बेटी सीमा और दामाद मनीष के साथ मासूम धेवता और धेवती की मौत की खबर मिलते ही विजेन्द्र भी गांव पहुंच गए, विजेन्द्र ने बताया कि बेटी और दामाद से एक दिन पहले ही मिलने आए थे, उन लोगों से बात भी हुई थी, ऐसा कुछ हो जाएगा, इसका अंदाजा भी नहीं था, उन्होंने बताया कि किसी तरह की कोई समस्या तो नहीं थी लेकिन कुछ समय से मनीष का अपने भाई बिल्लू से विवाद चला आ रहा था ।


  पुलिस को कमरे की दीवार पर एक सुसाइड नोट लिखा मिला है जिसमें लिखा है कि मैं और सीमा अपनी मर्जी से मरे हैं, पुलिस किसी को परेशान नही करे,इसके अलावा एक कागज पर सुसाइड नोट भी मिला है, इसमें भी यहीं बातें लिखी हुई हैं, मनीष के मोबाइल में 48 सेकेंड की एक वीडियो भी मिली है जिसमें उसने आत्महत्या की बात कही है, मनीष किसान था, उनकी शादी हाथरस के सादाबाद के मढ़नई गांव में हुई थी, मनीष का कोई साला नहीं है ।
  एडीजीपी अनुपम कुलश्रेष्ठ ने बताया कि तीन बच्चे और पति पत्नी को मृतक पाया गया है, यह प्रथमदृष्टया सामूहिक आत्मदाह का मामला निकल कर आ रहा है, मनीष की डायरी को भी कब्जे में लिया गया है जिसमें किसी को दोषी नहीं बताया गया है, दीवार पर भी खिला पाया गया है, मनीष के मोबाइल में जो वीडियो मिला है उसे भी साक्षों में लिया गया है, सभी साक्षों को संकलित कर विवेचना की जा रही है, किस तरह से घटना घटी यह पोस्टमार्टम हमें बतायेगा, सुसाइड नोट में संकेत दिया गया है कि वह अपने ही दुखों से दुखी होकर आत्महत्या कर रहे हैं, तंत्र मंत्र की बात तो आगे की विवेचना ही बताएगी, इस पर कुछ भी स्पष्ट रूप से नहीं कह सकते हैं, तंत्र मंत्र से जुड़ी कोई चीज है तो उसे भी देखा जाएगा लेकिन अभी तक ऐसी कोई बात सामने नहीं आई है ।
   जिलाधिकारी सीपी सिंह ने बताया कि बहुत ही हृदय विदारक घटना खप्परपुर महावन तहसील में हुई है, मनीष कुमार उनकी पत्नी और तीन बच्चे घर के अंदर मृत पाये गये हैं, यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है, मोबाइल में सुसाइड का वीडियो मिला है,वीडियो में मनीष बता रहे हैं कि किसी को 12 लाख का प्लाट बेचा था, उसके पैसे उन्हें मिल गये हैं, यह समाज को झकझोरने वाली घटना है, मुख्यमंत्री ने घटना पर दुख व्यक्त किया है, हम लोगों को भी निर्देश दिया है, हम घटना के खुलासे के लिए किसी भी तह तक जाएंगे ।
  एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि खप्पर पुर में एक ही परिवार के पांच लोग घर के अंदर मृत पाये गये हैं, मनीष नाम के व्यक्ति हैं जो खेतीबाडी का काम करते हैं, सूचना मृतक के भाई द्वारा दी गई, सुबह दरवाजा नहीं खुला तो दीवार फांदकर प्रवेश किया गया, इन्हीं के द्वारा पुलिस को अवगत कराया गया, एक सुसाइड नोट मिला है, दीवार पर भी सुसाइड के बारे में बताया गया है, मोबाइल में भी एक वीडियो मिला है।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1402339
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.