मथुरा में यूजीसी विधेयक लागू करने की मांग, राष्ट्रपति नाम सौंपा ज्ञापन

मथुरा में यूजीसी विधेयक लागू करने की मांग, राष्ट्रपति नाम सौंपा ज्ञापन
   मथुरा । जनपद में यूजीसी एक्ट 2026 को लागू किये जाने की मांग को लेकर आवाज उठ रही हैं, अपनी जनता पार्टी ने इसको लेकर गुरूवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति नाम सौंपा ज्ञापन सौंपा, इस संबंध में अपनी जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सैनी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य के निर्देश पर समर्थकों के साथ जिला मुख्यालय पहुंचकर धरना स्थल वट वृक्ष से लेकर जिलाधिकारी कार्यालय तक जुलूस निकालकर जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति भारत सरकार को ज्ञापन सौंपा। 


    जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में उपजिलाधिकारी चंद्रभूषण प्रताप सिंह ने ज्ञापन लिया, ज्ञापन देने से पूर्व धरना स्थल पर समर्थकों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सैनी ने कहा कि आंकड़ों से स्पष्ट हुआ है कि जातिगत भेदभाव के कारण से प्रभावित होकर उच्च शिक्षण संस्थानों में दलितों पिछड़ों के प्रति भेदभावपूर्ण व्यवहार हो रहा है और उनके साथ बड़ी घटनाएं हो रही है, इस यूजीसी विधेयक 2026 का समर्थन करते हुए कहा कि इसका प्रभावी ढंग से लागू कराए जाने हेतु राष्ट्रपति को इस पर विचार करना चाहिए जिससे कि उच्च शिक्षा संस्थानों में दलितों व पिछडों के साथ भेदभाव हिंसा समाप्त हो सके ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1463872
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.