नगर निगम ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, हटवाए अवैध कब्जे

नगर निगम ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, हटवाए अवैध कब्जे
   मथुरा । धर्मनगरी की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करने और यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए नगर निगम की प्रवर्तन टीम ने आरपार की जंग छेड़ दी है, प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल आर0 के0 सिंह के नेतृत्व में शहर के विभिन्न प्रमुख स्थलों पर सघन अभियान चलाकर अवैध होर्डिंग्स, ढकेलों और स्थायी कब्जों को जमींदोज किया गया, नगर निगम की टीम ने छटीकरा, मल्टीलेवल पार्किंग, हनुमान तिराहा और अटल्ला चुंगी जैसे भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में मोर्चा संभाला ।


   कार्रवाई के दौरान सड़क और फुटपाथ घेरकर खड़े 35 ढकेलों को जब्त कर निगम में जमा कराया गया, शहर की सुंदरता बिगाड़ रहे कुल 131 अवैध होर्डिंग्स को उखाड़ फेंका गया, मच्छी फाटक से स्टेट बैंक चौराहा, बीएसए कॉलेज रोड और भूतेश्वर तिराहा तक चले अभियान में टायर, प्लाई बोर्ड, लकड़ी की बेंच और अन्य अतिक्रमण सामग्री जब्त की गई, कार्रवाई का सबसे बड़ा प्रहार लक्ष्मी नगर स्थित नगला कोलू क्षेत्र में देखने को मिला, यहाँ नगर निगम की लगभग 1000 वर्ग गज बेशकीमती भूमि पर भू-माफियाओं द्वारा अवैध कब्जा किया गया था, टीम ने वहां बनी अवैध झोपड़ियों और अस्थायी ढांचों को ध्वस्त कर दिया, शेष अतिक्रमण को हटाने के लिए संबंधित लोगों को 2 दिन की अंतिम चेतावनी दी गई है, अभियान के दौरान प्रवर्तन दल प्रभारी ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ।

 

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1463878
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.