अशोक फौजदार अध्यक्ष तो पवन कुमार वर्मा महामंत्री निर्वाचित
अशोक फौजदार अध्यक्ष तो पवन कुमार वर्मा महामंत्री निर्वाचित
मथुरा । राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ब्लॉक इकाई गोवर्धन की शैक्षिक संगोष्ठी व त्रिवार्षिक निर्वाचन बीआरसी प्रांगण गोवर्धन में सम्पन्न हुआ, निर्वाचन कार्यक्रम में शिक्षक शिक्षिकाओं ने बढ़चढ़कर भाग लिया, चुनाव अधिकारी वीरेंद्र व पर्यवेक्षक गोविन्द चौहान ने बताया कि लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत निर्वाचन प्रक्रिया अपरान्ह 2 बजे प्रारंभ हुई, चुनाव में ब्लॉक के शिक्षक शिक्षिकाओं में भारी उत्साह देखने को मिला, निर्वाचन में अध्यक्ष,महामंत्री व कोषाध्यक्ष पद हेतु एक एक आवेदन प्राप्त हुआ ।
.jpg)
अशोक फौजदार अध्यक्ष, पवन वर्मा महामंत्री व धर्मेंद्र अग्रवाल कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए, नवनिर्वाचित अध्यक्ष अशोक फौजदार ने कहा कि वह शिक्षक हित में संगठन की रीति नीति से अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी व निष्ठा के साथ करेंगे, किसी प्रकार का कोई अन्याय शिक्षक के साथ नहीं होने दिया जायेगा, इस दौरान सोनम शर्मा प्रदेश संयुक मंत्री, जिलाध्यक्ष अंजना शर्मा, कार्यकारी जिलाध्यक्ष हेमराज सिंह, जिलामहामंत्री इन्द्रपाल सिंह, नेम सिंह जिला संरक्षक, बच्चू सिंह जिला मंत्री, राजेश वर्मा, जयवीर, सुरजीत, अशोक सोलंकी, हंसराज, अविनाश शुक्ला, देवेंद्र कौशिक, विपिन गौड़, नरेंद्र, हरेन्द्र, धीरेंद्र, कुलभूषण एवं गोवर्धन विकास खण्ड के बहुसंख्य शिक्षक प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।







.jpeg)







