होली के दौरान हाई अलर्ट पर रहेंगी 108 एम्बुलेंस सेवा

होली के दौरान हाई अलर्ट पर रहेंगी 108 एम्बुलेंस सेवा
-किसी भी आपात स्थिति में सहायता के लिए डायल करें 108
  मथुरा । जनपद में होली के दौरान 108 व 102 एंबुलेंस सेवाएं 24 घंटे हाई अलर्ट मोड पर रहेंगी, सरकार की ओर से निर्देश मिलने के बाद सीएमओ डॉ0 राधावल्लभ ने सभी एंबुलेंसों को अलर्ट पर रहने के लिए विस्तृत दिशा निर्देश जारी किए गए हैं जिसमें कहा गया है कि आवश्यकता पड़ने पर 108 नम्बर डायल करें, एंबुलेंस कुछ ही देर में मदद के लिए पहुंच जाएगी। 


   एंबुलेंस सेवा प्रदाता संस्था ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज के प्रोग्राम मैनेजर गौरव त्यागी ने बताया कि होली को लेकर विशेष दिशा निर्देश दिए गए हैं, उन्होंने स्पष्ट किया है कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए 24/7 निर्बाध एंबुलेंस सेवाएं सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है, एंबुलेंस नोडल अधिकारी डॉ0 गोपाल ने बताया कि त्योहार के दौरान 108 एंबुलेंस विशेष रूप से चिन्हित किए गए स्थानों, दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों, व थानों के नजदीक मौजूद रहेगी जिससे आपात स्थिति में मरीजों को एंबुलेंस से न्यूनतम समय में अस्पताल पहुंचाया जा सके। 


  उन्होंने बताया कि हर जरूरतमंद व्यक्ति को कम से कम समय में एम्बुलेंस सुविधा उपलब्ध कराकर उसकी जान बचाना हमारी प्राथमिकता है, इसके साथ ही सभी एंबुलेंस से में स्टाफ एवं ऑक्सीजन, दवा व अन्य उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया है, सड़क या अन्य कोई दुर्घटना होने, जलने, हार्ट, सांस, लिवर, किडनी, पेट दर्द, स्किन से सम्बंधित, या अन्य कोई भी समस्या होने पर 108 नंबर पर सूचना देकर एंबुलेंस सेवा ली जा सकती है, 108 एंबुलेंस जल्द ही पहुंचकर हॉस्पिटल ले जाएगी, सभी एंबुलेंस में जीवन रक्षक दवाओं के साथ इमरजेंसी सुविधाएं व प्रशिक्षित स्टाफ उपलब्ध रहता है। 

 

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1469574
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.