भाकियू ने मनाया होली मिलन समारोह, दीं शुभकामनाएं
भाकियू ने मनाया होली मिलन समारोह, दीं शुभकामनाएं
मथुरा । भारतीय किसान यूनियन सुनील द्वारा होली मिलन समारोह महानगर के मंडी चौराहा स्थित अनाज मंडी में धूमधाम से मनाया गया, कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रोग्राम का आयोजन किया गया, मथुरा मंडी समिति स्थित प्लेटफार्म नंबर पांच पर सुबह से शाम तक भव्य आयोजन चला, सभी किसानों ने गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली के महापर्व की शुभकामनाएं दी।
.jpg)
भारतीय किसान यूनियन सुनील के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन चतुर्वेदी, राष्ट्रीय महासचिव लक्ष्मण चौधरी ने कहा कि आज किसानों ने होली मिलन समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया है, उन्होंने जनपद के समस्त निवासीयो को होली के महापर्व की शुभकामनाएं दी, कहा कि होली रंगों का उत्सव नहीं होली फागुन पूर्णिमा का महापर्व है जो बुराइयों पर अच्छाई का प्रतीक है प्रहलाद होलिका और राधा कृष्ण के निश्छल प्रेम का प्रतीक है यह रंगों गुजिया और ठंडाई के साथ आपसी भाईचारा और एकता का संदेश देता है यहां लोग पुराने मतभेद बुलाकर रंग में सरोवर हो जाते है ।
.jpg)
इस मौके पर वरिष्ठ किसान नेताओं का सम्मान किया गयां, कार्यक्रम में रालोद नेता रविंद्र नरवर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण भास्कर एडवोकेट, प्रदेश प्रमुख महासचिव उदय भान सिंह जाटव, जिलाध्यक्ष थान सिंह पहलवान, महानगर अध्यक्ष भरत अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन श्याम पाठक, किसान नेता प्रयागनाथ चतुर्वेदी, प्रदेश मीडिया प्रभारी ब्रजवीर सिंह सूबेदार, महिला जिलाध्यक्ष मीना ठाकुर, सुनील चौधरी, शिवा बघेल, नरोत्तम पाराशर, उमेश चौधरी, राहुल, राजू चौधरी असलम कुरैशी, धीरज पाठक, मानिकचंद शर्मा आदि मौजूद थे ।







.jpeg)









