श्रमिक महिलाओं का किया गया सम्मान, महिला शक्ति को किया नमन

श्रमिक महिलाओं का किया गया सम्मान, महिला शक्ति को किया नमन
-जस्टिस फॉर चिल्ड्रन सोसायटी एवं जायंट्स क्लब के तत्वावधान में हुआ आयोजन
   मथुरा । अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जस्टिस फॉर चिल्ड्रन एंड वूमेन सोसायटी एवं जायंट्स क्लब के संयुक्त तत्वावधान में जस्टिस फॉर चिल्ड्रन स्ट्रीट स्कूल निःशुल्क शिक्षा केंद्र पन्ना पोखर पर झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाली 21 श्रमिक एवं संघर्षशील महिलाओं को सम्मानित किया गया, कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के उस वर्ग की महिलाओं को सम्मान देना था जो कठिन परिस्थितियों के बावजूद अपने परिश्रम व साहस से परिवार का पालन पोषण करते हुए समाज के निर्माण में भूमिका निभा रही हैं ।


   कार्यक्रम में महिलाओं को साड़ी, भेंट कर उनका सम्मान किया गया, इस दौरान राजेश मित्तल एवं दिनेश अग्रवाल ने कहा कि श्रमिक महिलाएँ समाज की वास्तविक शक्ति हैं, जो अपने अथक परिश्रम से न केवल अपने परिवार बल्कि समाज को भी आगे बढ़ाने का कार्य करती हैं, जस्टिस फॉर चिल्ड्रन एंड वूमेन सोसायटी के संस्थापक सतीश चंद्र शर्मा ने कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़ी महिलाओं का सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है, ऐसे कार्यक्रम समाज में श्रमिक महिलाओं के प्रति सम्मान और संवेदनशीलता को बढ़ाने का कार्य करते हैं, कार्यक्रम में जायंट्स क्लब एवं जस्टिस फॉर चिल्ड्रन एंड वूमेन सोसायटी के पदाधिकारियों  की उपस्थिति रही ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1487129
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.