डा0 भीमराव अम्बेडकर जन्मोत्सव पर निकलेगी शोभायात्रा

डा0 भीमराव अम्बेडकर जन्मोत्सव पर निकलेगी शोभायात्रा
  मथुरा । डॉ0 बी0आर0 अम्बेडकर जन्मोत्सव समारोह समिति के तत्वावधान में भारत रत्न संविधान के निर्माता बाबा साहब डॉ0 बी0 आर0 अम्बेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में 14 अप्रैल को आयोजित होने वाली भव्य पुष्पांजलि एवं शोभा यात्रा कार्यक्रम को ऐतिहासिक एवं विशाल स्वरूप प्रदान करने हेतु समिति द्वारा तैयारियां जोर शोर से प्रारंभ कर दी गई हैं ।


   समिति के अध्यक्ष सूरजपाल सिंह के नेतृत्व में मेला कमेटी के पदाधिकारियों की एक बैठक हुई, बैठक में महामंत्री जितेन्द्र कुमार निगम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश भाटिया, कोषाध्यक्ष मेराज अली द्वारा समाज के गणमान्य व्यक्तियों को औपचारिक निमंत्रण पत्र वितरण का कार्य प्रारंभ कर दिया गया, मेला कमेटी द्वारा कुंज नगर, कोटा, गोपालगढ़, बाजना, अरहेरा, बाटी, दतिया, नगला सीता, मोरा, ललितपुर, लक्ष्मनगढ़, भोजपुर, नगला अमरा, ट्रांस्पोर्ट नगर, राजीव गांधी नगर आदि जगहों पर भ्रमण कर आमंत्रण पत्र समाज के लोगों को दिये ।


   इस अवसर पर मेला कमेटी के पूर्व अध्यक्ष मोहन सिंह कदम, नरेंद्र कुमार, अशोक प्रिया, त्रिलोकी नाथ कर्दम, ताराचंद प्रधान, बैचेन सिंह दिनकर, मोहर पाल सिंह, अशोक केसरिया, जेपी भारती, एमपी सिंह, जितेन्द्र सिंह, संरक्षक श्याम सिंह बौद्ध, बदन सिंह, मान सिंह, जाटव महासभा के जिलाध्यक्ष डालचंद निगम, जिला उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद, मेला कमेटी के पूर्व महामंत्री संजय कुमार, विजय सिंह, भानु प्रताप सिंह, दीपक पेंटर, कमल सिंह बौद्ध, धर्मपाल फौजी आदि उपस्थित रहे, मेला कमेटी के अध्यक्ष सुरज पाल सिंह दरोगा ने समाज के बंधुओं से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में बाबा साहब डॉ बीआर अम्बेडकर के शोभा यात्रा कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल, भव्य एवं ऐतिहासिक बनाएं ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1487167
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.