भाजपा का दो दिवसीय महा अभियान का हुआ शुभारंभ
भाजपा का दो दिवसीय महा अभियान का हुआ शुभारंभ
मथुरा । भाजपा महानगर के धोली प्याऊ मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर 2026 महा अभियान में सात सूत्रीय वर्ग का आयोजन कैंप कार्यालय कौशिक प्लाजा धोली प्याऊ में किया गया जिसमें प्रथम सत्र मुख्य वक्ता पूर्व महानगर अध्यक्ष चेतन स्वरूप पाराशर ने भाजपा की विकास यात्रा के विषय में विस्तार से बताया, अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष पंडित नितिन कौशिक ने की ।
दूसरे सत्र के मुख्य वक्ता डॉ. डीएन गौतम ने बताया कि इसी प्रकार प्रशिक्षण में केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बिना भेदभाव की चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी, राजकुमार अग्रवाल, हीरासिंह कुंतल, घनश्याम लोधी, पवन हिंडोल, यज्ञदत्त कौशिक, कुलदीप पाठक, मंडल मीडिया प्रभारी पंकज खंडेलवाल, रामरतन चौधरी, धर्मेश नौहवार, हर्ष गौर, योगेश चौधरी, विपिन चाहर, गौरी शंकर, विपिन पाराशर, पवन खंडेलवाल, मनोज राजपूत, विनय गिरी गोस्वामी, प्रदीप आदि उपस्थित रहे ।







.jpeg)









