मथुरा वृंदावन में आलाधिकारियों ने डाला डेरा, हुए मुस्तैद

मथुरा वृंदावन में आलाधिकारियों ने डाला डेरा, हुए मुस्तैद
-महामहिम राष्ट्रपति के आगमन को लेकर बरती जा रही है पूरी सतर्कता
  मथुरा । राष्ट्रपति के प्रस्तावित जनपद आगमन एवं भ्रमण के दृष्टिगत मण्डल आयुक्त नगेन्द्र प्रताप ने एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ, मंडलायुक्त नगेन्द्र प्रताप सिंह यादव, डीआईजी शैलेश कुमार पाण्डेय, मथुरा जिलाधिकारी सीपी सिंह, एसएसपी श्लोक कुमार सहित अन्य जनपदीय अधिकारियों के साथ गोवर्धन परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण किया, बड़ी एवं छोटी परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण करने के दौरान मंडल आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बड़ी परिक्रमा मार्ग पर पेयजल हेतु लगायी गयी एक टीटीएसपी खराब है, इसे तत्काल सही कराया जाए ।


   मंडलायुक्त ने शौचालय की संख्या बढ़ाये जाने हेतु जमीन चिन्हित की जाए, छोटी परिक्रमा मार्ग पर जगह-जगह विद्युत पोल और स्ट्रीट लाइट लगाए जाने का कार्य किया जा रहा है, यह कार्य जल्द पूर्ण करने एवं वेस्ट मटेरियल को परिक्रमा मार्ग से हटाए जाने के निर्देश भी दिए गए, उन्होंने निर्देश दिए कि बड़ी एवं छोटी दोनों परिक्रमा मार्ग की समुचित साफ- सफाई कराई जाए। टूटी बेंच को हटवाकर नई बेंच लगाई जाए। विद्युत पोल लगाए जाने के दौरान टूटे पेडेस्टल की मरम्मत करवाई जाए। परिक्रमा मार्ग पर जितने भी सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं उन सभी को क्रियाशील बनाया जाए। टूटे ओवरहेड साइनेज बदलवाकर नए साइनेज बोर्ड लगाए जाएं। 
  परिक्रमा मार्ग पर जगह जगह टूटी ग्रिल को भी तत्काल ठीक कराए जाने के निर्देश दिए गए। इससे पूर्व एडीजी महोदय, मण्डल आयुक्त, डीआईजी, डीएम एवं एसएसपी द्वारा राष्ट्रपति के प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत वृंदावन में इस्कॉन मंदिर, प्रेम मंदिर, केलि कुंज आश्रम, रामकृष्ण मिशन सेवा आश्रम कैंसर सेंटर, उड़िया बाबा आश्रम, नीब करौरी बाबा आश्रम और गोवर्धन रोड़ पर बन रहे अस्थायी हेलीपेड आदि स्थलों का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1515996
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.