मथुरा पहुंचे दि उत्तर प्रदेश टैक्स बार के प्रांतीय अध्यक्ष

मथुरा पहुंचे दि उत्तर प्रदेश टैक्स बार के प्रांतीय अध्यक्ष 
-जीएसटी रजिस्ट्रेशन में आ रहीं परेशानियों को लेकर दिया ज्ञापन 
  मथुरा । दि मथुरा टैक्स बार एसोसिएशन मथुरा के पदाधिकारियों ने दि उत्तर प्रदेश टैक्स बार के प्रांतीय अध्यक्ष रमेश प्रसाद जायसवाल एडवोकेट के मथुरा आगमन पर उनका स्वागत किया। विभिन्न आवश्यक मुद्दों पर चर्चा की गयी जिनमें मुख्य रूप से नये जीएसटी पंजीकरण के पता प्रमाणीकरण के संबंध में उत्पन्न गंभीर समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन भी अध्यक्ष को सौंपा गया ।
   ज्ञापन में अवगत कराया गया कि वर्तमान में जीएसटी पंजीकरण के सत्यापन के लिए भौतिक सत्यापन के स्थान पर वेलकम लेटर भेजने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है, जो व्यावहारिक रूप से त्रुटिपूर्ण साबित हो रही है। बार के पदाधिकारियों ने बताया कि अधिकांश मामलों में वेलकम लेटर समय पर या सही पते पर वितरित नहीं हो पाता, जिसके परिणामस्वरूप बिना किसी पूर्व सूचना के संबंधित व्यापारी का जीएसटी रजिस्ट्रेशन सस्पेंड कर दिया जाता है। इससे व्यापारी वर्ग को अनावश्यक रूप से विभागीय कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते हैं एवं उनका व्यापार प्रभावित होता है। 
   बार द्वारा मांग की गई कि इस समस्या को तत्काल प्रभाव से सेंट्रल बोर्ड ऑफ इंडायरेक्ट टेक्स एण्ड कस्टमस एवं गुड्स एण्ड सर्विस टेक्स नेटवर्क के सक्षम अधिकारियों के समक्ष उठाया जाए, पते के सत्यापन के लिए वेलकम लेटर पर निर्भरता समाप्त की जाए। जीएसटी रजिस्ट्रेशन को सस्पेड करने अथवा ओटीपी, ई मेल आधारित वैकल्पिक व्यवस्था लागू की जाए। जीएसटी रजिस्ट्रेशन को सस्पेंड करने से पूर्व व्यापारी को पर्याप्त अवसर एवं पूर्व सूचना प्रदान की जाए, बार के अध्यक्ष एड. कोमल प्रसाद अग्रवाल, महामंत्री एड. कृष्ण मुरारी वर्मा, प्रांतीय संयुक्त सचिव एड.अजय श्रीवास्तव (वाराणसी), प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य एड.राजेंद्र अग्रवाल, को-चेयरमैन अलीगढ़ जोन एड. अभिषेक सक्सेना, संयुक्त सचिव एड.मिकेंद्र नाथ गुप्ता एवं कार्यकारिणी सदस्य एड.हाकिम सिंह उपस्थित रहे। 

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1521347
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.