मुठभेड़ : पेट्रोल पम्प पर रौब गांठना पड़ा भारी, पुलिस ने दबोचा

मुठभेड़ : पेट्रोल पम्प पर रौब गांठना पड़ा भारी, पुलिस ने दबोचा
-बाल अपचारी सहित दो गिरफ्तार, मुख्य आरोपित को लगी पुलिस की गोली
  मथुरा । थाना जैंत पुलिस द्वारा सवारियों को गाडी मे बैठाकर लूट करने, पेट्रोल पंप से डीजल, पेट्रोल डलवाकर बिना पैसे दिये भाग जाने व फायरिंग करने वाले के आरोपी व एक बाल अपचारी को पुलिस मुठभेड़ मे गिरफ्तार किया है, एक अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ है उसके कब्जे से दो तमंचा, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस, लूट के 1100 रुपये व घटना में प्रयुक्त कार एक्सयूपवी 500 गाडी बरामद की है, मुखबिर की सूचना पर ग्राम आझई को जाने वाले रास्ते पर बम्बे के पास से वरुण पुत्र नरेश चंद निवासी ग्राम वलीपुर थाना नौहझील व एक बाल अपचारी को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। 
  अभियुक्त वरुण द्वारा गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया जिसमें पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही में अभियुक्त वरुण के बाएं पैर में गोली लगने से घायल हो गया, गाड़ी को चैक किया गया तो गाड़ी पर आगे नम्बर प्लेट पर नम्बर यूपी 16 एजे 6708 लिखा है, पीछे नम्बर प्लेट नहीं है, गाड़ी को खोलने पर अन्दर एक नम्बर प्लेट रखी हुई मिली जिस पर यूपी 85 एसी 4635 लिखा हुआ है। घायल अभियुक्त वरुण को उपचार के लिए जिला अस्पताल मथुरा में भर्ती कराया गया। कार्यवाही करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक उमेश चन्द्र त्रिपाठी थाना जैंत, निरीक्षक विवेक कुमार, एसआई मनोज कुमार भाटी, एसआई संजीव कुमार, एसआई सुधीर राठी थाना जैत आदि पुलिसकर्मी थे।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1521348
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.