खाद्य विभाग ने लिए कुट्टू के आटे के नमूने

खाद्य विभाग ने लिए कुट्टू के आटे के नमूने
  मथुरा । नवरात्रों में बड़ी संख्या में महिला पुरुष व्रत करते हैं, खासकर इन व्रत में कुट्टू के आटे का उपयोग बहुतायत में होता है, जनपद में कई बार कुट्टू के आटे के सेवन से बडी संख्या में लोगों के बीमार होने की घटनाएं हो चुकी हैं। मथुरा जनपद में सिर्फ पैक्ड कुट्टू का आटा ही बेचने की अनुमति है, खुले आटे की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध है। 
  इसके बावजूद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमें लगातार अभियान चला कर यह सुनिश्चित कर रही हैं कि किसी भी तरह से दूषित अथवा अपमिश्रित कुट्टू के आटे की बिक्री न हो सके। इसके अलावा खानपान की दूसरी वस्तुओं की शुद्धता सुनिश्चित करने का भी प्रयास किया जा रहा है। खाद्य विभाग निरीक्षक रीना शर्मा द्वारा वृंदावन में कुट्टू के आटे के अलावा मिठाई विक्रेताओं के यहां पहुंचकर बिक्री के लिए रखी हुई मिठाइयों के नमूने एकत्र किए एवं दुकानदारों को उचित क्वालिटी एवं साफ सफाई के नियमों के पालन करने के निर्देश दिए।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1521340
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.