ब्रजधरा पर भक्ति में सराबोर रहीं महामहिम, संतों से लिया आशीर्वाद

ब्रजधरा पर भक्ति में सराबोर रहीं महामहिम, संतों से लिया आशीर्वाद
-ब्रज के मंदिरों में दर्शन व पूजा अर्चना, शनिवार को करेंगी गिर्राज महाराज की परिक्रमा
   मथुरा। कान्हा नगरी में अपने तीन दिवसीय दौरे के दूसरे दिन शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भक्ति रस में सराबोर नजर आयीं। वृंदावन पहुंचीं मुर्मू ने प्रख्यात संतों से भेंटकर आशीर्वाद लिया, वहीं स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया, बारिश के बीच राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की प्रेमानंद महाराज से मुलाकात हुई ।


  शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुबह 7 बजे बारिश में परिवार के साथ प्रेमानंद महाराज के वृंदावन स्थित आश्रम पहुंची, राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू ने संत प्रेमानंद महाराज को हाथ जोड़कर प्रणाम किया और 25 मिनट तक आध्यात्मिक चर्चा की, प्रेमानंद महाराज ने राधे राधे कहकर उनका अभिवादन स्वीकार किया, आश्रम में राष्ट्रपति का संतों ने माला चुनरी ओढ़ाकर स्वागत किया, राष्ट्रपति ने सन्त प्रेमानंद महाराज को जन्मदिन की बधाई दी, प्रेमानंद महाराज जी का गुरुवार यानी 19 मार्च को 56वां जन्मदिन था ।
  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रामकृष्ण मिशन हॉस्पिटल पहुंची और यहाँ कैंसर यूनिट का उद्घाटन किया, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रामकृष्ण मिशन सेवा आश्रम चैरिटेबल अस्पताल में आधुनिक कैंसर यूनिट का उद्घाटन किया, यह 400 बेड का अस्पताल 118 वर्षों से गरीबों को किफायती कॉर्पोरेट जैसी स्वास्थ्य सेवाएं दे रहा है, सुरक्षा के चाकचौबंद इंतजामों के बीच राष्ट्रपति का यह दौरा ब्रज की सांस्कृतिक और सामाजिक विरासत को सम्मान देने वाला रहा ।
   राष्ट्रपति ने संतों के योगदान की सराहना करते हुए कहा, आध्यात्मिक गुरु समाज को सकारात्मक दिशा देने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं, भेंट के अंत में महाराज श्री ने राष्ट्रपति को स्मृति चिन्ह और प्रसाद भेंट किया, इस दौरान उन्होंने देश की समृद्ध सांस्कृतिक और सेवा परंपरा को आगे बढ़ाने में मिशनरी संस्थाओं की भूमिका को सराहा, दौरे के अगले चरण में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विश्व प्रसिद्ध नींव करौरी बाबा आश्रम पहुंचीं और हनुमान मंदिर में विधि विधान से पूजा-अर्चना की तथा मंदिर की परिक्रमा की, इसके उपरांत उन्होंने बाबा नींव करौरी के समाधि स्थल पर शीश नवाया, वहां स्थित संग्रहालय का बारीकी से अवलोकन किया । 
   महामहिम शनिवार को गोवर्धन परिक्रमा करेंगी, आश्रम परिवार की ओर से उन्हें बाबा का प्रिय कंबल, चित्र और प्रसाद भेंट किया गया, इस पूरे भ्रमण के दौरान प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी व प्रभारी मंत्री संदीप सिंह सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे, इससे पहले गुरूवार को महामहिम राष्ट्रपति का जनपद मथुरा के कैंट हेलीपैड पर आगमन हुआ, जहां महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का स्वागत महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, प्रभारी मंत्री राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बेसिक शिक्षा विभाग संदीप सिंह, राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह, महापौर  विनोद अग्रवाल, लेफ्टिनेंट जनरल वी0 हरिहरन, अपर पुलिस महानिदेशक आगरा अनुपम कुलश्रेष्ठ, मंडलायुक्त आगरा नगेन्द्र प्रताप सिंह यादव, ग्रुप कैप्टन शिवम मनचंदा, डीएम चंद्र प्रकाश सिंह तथा एसएसपी श्लोक कुमार द्वारा किया गया ।

 

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1525213
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.