संघ प्रमुख मोहन भागवत मंगलवार को करेंगे जीवनदीप आश्रम का लोकार्पण
संघ प्रमुख मोहन भागवत मंगलवार को करेंगे जीवनदीप आश्रम का लोकार्पण
-सीएम योगी आदित्यनाथ सहित केंद्र व प्रदेश सरकार के मंत्रियों के आने की भी संभावना
-प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का किया भौतिक व स्थलीय निरीक्षण
वृंदावन (मथुरा) । रुक्मिणी विहार में नवनिर्मित जीवनदीप आश्रम का लोकार्पण समारोह का आयोजन 24 मार्च को होगा जिसका लोकार्पण करने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत आ रहे हैं, समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भी शामिल होने की सम्भावना हैं, संघ प्रमुख के वृंदावन आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों ने आश्रम में पहुंचकर कार्यक्रम स्थल और प्रवेश मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था बनाने को जायजा लिया ।
वृन्दावन के रुक्मिणी विहार में रुड़की के संत महामंडलेश्वर यतींद्रानंद ने जीवनदीन आश्रम की स्थापना की है, इसका लोकार्पण करने को 24 मार्च को संघ प्रमुख मोहन भागवत वृंदावन आ रहे हैं, आश्रम के लोकार्पण समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा हरियाणा के मुख्यमंत्री नायाब सैनी, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल व म0प्र0 के मुख्यमंत्री डा0 मोहन यादव के आने की भी संभावना है, एसएसपी श्लोक कुमार ने आश्रम परिसर का दौरा किया और आश्रम में सुरक्षा व्यवस्था से लेकर तैयारियों का बारीकी से निरीक्षण किया, कार्यक्रम स्थल से लेकर प्रवेश मार्ग व सुरक्षा से संबंधित स्थानों पर अधिनस्थों को उचित दिशा निर्देश दिए ।
आश्रम के संस्थापक महामंडलेश्वर यतींद्रानंद ने कहा कि आश्रम का शिलान्यास संघ के सरकार्यवाह भैयाजी जोशी ने किया था, अब इसका लोकार्पण संघ प्रमुख मोहन भागवत करने आ रहे हैं, चूंकि मेरा जीवन संघ से जुड़ा रहा है तो संघ मेरा परिवार है और संघ प्रमुख परिवार के मुखिया हैं इसलिए आश्रम का लोकार्पण भी वहीं करने आ रहे हैं, समारोह में आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि, भानुपुरापीठ के जगद्गुरु शंकराचार्य ज्ञानानंद महाराज, स्वामी चिद्ंबरानंद, अखिल भारतीय संत समिति के महामंत्री संत जीतेंद्रानंद, चंद्रपाणी महाराज, धर्मदेव महाराज, संत भैयादास, साध्वी ऋतंभरा समेत अनेक संत मौजूद रहेंगे, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने की भी पूरी उम्मीद है, कार्यक्रम आने के बाद ही तय हो सकेगा ।







.jpeg)









