मलिन बस्ती से निकल ज्ञान और संस्कृति की धरा तक पहुंचे नन्हे कदम

मलिन बस्ती से निकल ज्ञान और संस्कृति की धरा तक पहुंचे नन्हे कदम
आस्था, संस्कार और सपनों की नई उड़ान
  मथुरा । मलिन बस्तियों में संचालित जस्टिस फॉर चिल्ड्रन स्ट्रीट स्कूल (निःशुल्क शिक्षा केंद्र) के बच्चों द्वारा आयोजित शैक्षणिक सांस्कृतिक भ्रमण किया गया, संसाधनों की कमी और अभावों के बीच पल रहे इन मासूम बच्चों ने गोवर्धन, बरसाना, नन्दगांव एवं छटीकरा स्थित चार धाम स्थलों का दर्शन कर न केवल आस्था का अनुभव किया, बल्कि जीवन में आगे बढ़ने का नया संकल्प भी लिया, सुबह की हल्की ठंडी हवा और उत्साह से भरे चेहरों के साथ जब बच्चे यात्रा पर निकले तो उनकी आँखों में खुशी के साथ अनगिनत सपनों की चमक साफ दिखाई दे रही थी । 
  बरसाना की पवित्र भूमि पर राधारानी के चरणों में शीश नवाते हुए बच्चों के मन में संस्कारों की अमिट छाप अंकित हुई, नन्दगांव में नन्दबाबा की नगरी के दर्शन कर उन्होंने जाना कि महानता का मार्ग कठिन परिस्थितियों से होकर ही गुजरता है, वहीं छटीकरा स्थित चार धाम स्थलों का भ्रमण उनके लिए देश की सांस्कृतिक एकता और धार्मिक विविधता का जीवंत पाठ बन गया, इस दौरान शिक्षकों एवं समाजसेवियों ने बच्चों को शिक्षा के महत्व, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि के बारे में प्रेरित किया। 
  बच्चों ने भी पूरे अनुशासन और श्रद्धा के साथ यात्रा में भाग लेकर यह सिद्ध कर दिया कि यदि सही मार्गदर्शन और अवसर मिले तो अभावों में पलने वाले ये नन्हे दीपक भी समाज को रोशन कर सकते हैं, संस्था के अध्यक्ष सतीश चंद्र शर्मा ने कहा कि ऐसे शैक्षणिक भ्रमण बच्चों के आत्मविश्वास, ज्ञान और व्यक्तित्व विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं, यह यात्रा समाज के लिए एक सशक्त संदेश है, गरीबी सपनों को रोक नहीं सकती, यदि शिक्षा और संस्कार का प्रकाश साथ हो ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1532407
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.