टेट अनिवार्यता के विरोध में 4 अप्रैल को होगा शिक्षकों का दिल्ली कूच
टेट अनिवार्यता के विरोध में 4 अप्रैल को होगा शिक्षकों का दिल्ली कूच
मथुरा । उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक में टीईटी की अनिवार्यता का विरोध किया गया, चार अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान में टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में होने वाले धरना प्रदर्शन आंदोलन को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई। जिलाध्यक्ष अतुल सारस्वत ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर जबरन टीईटी थोपने का अध्यादेश लाकर शिक्षकों के हितों पर कुठाराघात किया है जिसको शिक्षक संघ बर्दाश्त नहीं करेगा।
प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र सारस्वत ने शिक्षकों से आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया, जिला महामंत्री लक्ष्मी नारायण ने प्रत्येक विकास खंड से अधिक से अधिक शिक्षकों को बसों द्वारा ले जाने का उत्तरदायित्व प्रत्येक विकास खंड के अध्यक्ष और पदाधिकारियों को दिया। जिला कोषाध्यक्ष मनोज शर्मा ने कहा कि शिक्षकों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, बैठक में प्रोन्नत वेतनमान और एरियर भुगतान की समस्याएं भी उठीं।
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष देवेन्द्र सारस्वत, जिला अध्यक्ष अतुल सारस्वत, महामंत्री लक्ष्मी नारायण, जिला कोषाध्यक्ष मनोज शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार, मीडिया प्रभारी अरविंद कुमार शर्मा, जिला उपाध्यक्ष नीलम गौड़, शक्ति वर्मा, बाबू लाल मिश्रा, गीतम सिंह, हरीश चौधरी, राजीव पचौरी, ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र सिंह छौंकर, नंदकिशोर, मुरारी लाल शर्मा, हेमंत कुमार, देवेंद्र कौशिक, योगेन्द्र गौतम, लोकेंद्र मिश्रा, राजेश चौधरी, कृष्ण कुमार चौधरी ब्लॉक मंत्री, सुशेंद्र मित्तल, कृष्णपाल सिंह, सिद्धार्थ, ज्योति वीर सिंह, धर्मेंद्र शर्मा, ब्रजवीर भरंगर, मोनिका शुक्ला, प्रदीप कुमार सूर्य कांत उपाध्याय, पूनम समाधियां, अमित कुमार, कप्तान सिंह राजोरा, मोहर पाल सिंह, आरती कुरील, देवेन्द्र सिंह, कंचन मेहता, सुजीत वर्मा, देवेश कुमार आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।







.jpeg)









