भाजपा नेता व पूर्व पार्षद सहित पांच गिरफ्तार, भेजे जेल

भाजपा नेता व पूर्व पार्षद सहित पांच गिरफ्तार, भेजे जेल
-शादी समारोह हुई फायरिंग में 10 लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ था मुकदमा
   मथुरा । थाना कोतवाली पुलिस, स्वाट टीम व एसओजी टीम की संयुक्त कार्यवाही में पिछले दिनों मैरिज होम में जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने वाले भाजपा नेता व पूर्व पार्षद सहित पांच वांछित अभियुक्तों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था, पुलिस द्वारा मंगलवार को सभी अभियुक्तों को अदालत में पेश किया गया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया ।    
  विगत दिनों 13 मार्च को थाना कोतवाली, स्वांट टीम व एसओजी पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही के दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना कोतवाली पर पंजीकृत धारा 191(2), 190, 191(3), 352, 115(2), 351(3), 109 बीएनएस व आर्म्स एक्ट व 7 सीएल एक्ट में वांछित पूर्व पार्षद तिलकवीर पुत्र राजवीर सिंह निवासी कृष्ण विहार कालोनी थाना कोतवाली मथुरा और उनके साथी रवी पुत्र राजवीर सिंह निवासी कृष्ण विहार कालोनी थाना कोतवाली मथुरा, गिरीश पुत्र हरिप्रसाद निवासी कृष्ण विहार कालोनी थाना कोतवाली मथुरा, राजू उर्फ राजीव पुत्र मोहन श्याम निवासी कृष्ण विहार कालोनी थाना कोतवाली मथुरा, सौदान सिंह पुत्र मोहन सिंह समस्त निवासीकृष्णविहार कालोनी थाना कोतवाली मथुरा को ग्रेटर नोएडा के नोलिज पार्क के पास स्थित होटल डोलिंग रिसोर्ट से गिरफ्तार किया। 
   13 मार्च को थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत राम सिया वाटिका मैरिज होम में बारातियो व स्थानीय लोगो में आपस में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था जिसके बाद दोनो पक्षों के द्वारा आपस में एकदूसरे के ऊपर नाजायज तमंचा से फायरिंग की घटना कारित की गयी थी, घटना के सम्बन्ध में थाना कोतवाली में 10 अभियुक्तों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया था जिसमें विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, दो बलेनो कार को भी जब्त किया गया है, कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्रा थाना कोतवाली मथुरा, एसआई रविन्द्र बाबू थाना कोतवाली, एसआई पवन चौहान थाना कोतवाली, एसआई संदीप एसओजी प्रभारी मथुरा आदि थे ।
   गौरतलब हो कि पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार पूर्व पार्षद, पार्षद प्रतिनिधि और भाजपा नेता तिलकवीर चौधरी पर वर्ष 2008 में थाना मथुरा कोतवाली में पहला मुकदमा आईपीसी की धारा 307 में दर्ज हुआ था, इसके बाद थाना शहर कोतवाली में ही 2016 में आईपीसी की धार 307 के तहत दूसरा मुकदमा दर्ज हुआ था, थाना हाइवे में 2008 में एक और आपराधिक मामला दर्ज हुआ, इन सभी मामलों पुलिस चार्ज सीट दिखिल कर चुकी है ।

 

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1576055
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.