वृन्दावन में अनवरत वीआईपी मूवमेंट व जाम से कराह उठे आमजन

वृन्दावन में अनवरत वीआईपी मूवमेंट व जाम से कराह उठे आमजन
-वृंदावन में हुई सर्वदलीय बैठक में प्रशासन पर उठे सवाल, आंदोलन की चेतावनी
   वृंदावन (मथुरा) । धर्मनगरी में लगातार विकराल होती जा रही जाम की समस्या को लेकर अब जनाक्रोश खुलकर सामने आने लगा है, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक एवं व्यापारिक संगठनों को साथ लेकर गणेशीलाल अतिथि भवन, दाऊजी की बगीची पर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, बैठक में बड़ी संख्या में लोगों ने एक स्वर में जाम की समस्या पर चिंता जताते हुए इसके स्थायी समाधान की मांग की ।
   बैठक के दौरान वक्ताओं ने तीखे तेवर में कहा कि वृंदावन की संकरी गलियां और बढ़ती वाहनों की संख्या के बीच जिला प्रशासन की लापरवाही ने हालात को बदतर बना दिया है, आए दिन लगने वाले भीषण जाम से ना केवल स्थानीय नागरिकों को परेशानी उठानी पड़ रही है, बल्कि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को भी भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है, वक्ताओं ने विशेष रूप से अनियंत्रित ई-रिक्शाओं के संचालन, बाहरी वाहनों की अनियोजित आवाजाही और यातायात व्यवस्था की कमजोर निगरानी को जाम की मुख्य वजह बताया ।
  उन्होंने प्रशासन से मांग की कि ई-रिक्शाओं की संख्या पर नियंत्रण लगाया जाए, शहर के अंदर बाहरी वाहनों के प्रवेश को सीमित किया जाए तथा एक सुदृढ़ ट्रैफिक प्लान लागू किया जाए, बैठक में यह भी चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र ही जाम की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो नगरवासी बड़े स्तर पर आंदोलन करने को बाध्य होंगे, व्यापार मंडल एवं अन्य संगठनों के पदाधिकारियों ने प्रशासन से जल्द से जल्द ठोस कदम उठाने की मांग की ताकि वृंदावन को जाम की समस्या से मुक्ति मिल सके, सभी उपस्थित संगठनों ने एकजुटता का परिचय देते हुए इस मुद्दे पर लगातार संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया और इसके लिए जल्द एक समिति के गठन किए जाने का निर्णय लिया गया । 
  इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल दाल वाले, साकेत चौधरी, संजय चतुर्वेदी, नगर निगम के उपसभापति मुकेश सारस्वत, पार्षद घनश्याम चौधरी, वैभव अग्रवाल, कुलदीप अरोड़ा, भागवत कृष्ण नांगिया, अभय वशिष्ठ, श्याम सुंदर गौतम, सोहन सिंह सिसोदिया, पवन ठाकुर, विजय राघव, विजय रिणंवा, शरद सैनी, सुषमा अग्रवाल, विष्णु गोला, सत्यभान शर्मा, सुरेश चंद्र शर्मा, अजय बिहारी शर्मा, गौरव अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, दीपक पाराशर, राहुल शुक्ला, नीलम गोस्वामी, पूजा चौधरी, किशोर पचौरी, जितेंद्र सिंह अर्जुन कुशवाहा, मनोज भाटिया, सुंदर सिंह, मनोज सैनी आदि उपस्थित थे ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1639364
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.