आईपीएल सट्टेबाजी में दबोचे 6 सट्टेबाज, भेजे जेल

आईपीएल सट्टेबाजी में दबोचे 6 सट्टेबाज, भेजे जेल
-थाना सदर क्षेत्र की शिवधाम कॉलोनी औरंगाबाद में पुलिस ने की कार्यवाही 
  मथुरा । गुरुवार को थाना सदर बाजार पुलिस और एसओजी टीम की संयुक्त कार्यवाही में आईपीएल क्रिकेट मैच में सट्टा लगाने वाले छह सटोरियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, इस कार्यवाही के दौरान 11 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, एक कैलकुलेटर, एक एक्सटेंशन बोर्ड, तीन नोटबुक (सट्टा), एक चेक बुक के साथ ही 1,63,530 रुपये नकद बरामद किये हैं ।
   थाना सदर बाजार पुलिस व एसओजी टीम की संयुक्त कार्यवाही में रात करीब 12 बजे शिवधाम कॉलोनी औरंगाबाद में लक्की सैनी के घर से आईपीएल क्रिकेट मैच में सट्टा लगाने वाले आदिल पुत्र अब्दुल सलाम निवासी मस्जिद के पीछे जाटव मोहल्ला औरंगाबाद थाना सदर बाजार, रिजवान पुत्र फारूख निवासी प्राइमरी स्कूल के पीछे जाटव मोहल्ला औरंगाबाद थाना सदर बाजार, किशोर पुत्र गोकुल चंद निवासी पीआर हॉस्पिटल के पीछे मां अन्नपूर्णा धाम कॉलोनी थाना गोविंद नगर, मुकेश कुमार पुत्र भगवानदास निवासी रेजिमेंटल बाजार थाना सदर बाजार, बांके बिहारी पुत्र श्यामसुन्दर निवासी 514 आढत बाजार थाना सदर बाजार व बॉबी पुत्र मोहर सिंह निवासी ग्राम तिवारी गढी पलिया थाना बसई मोहम्मदपुरा जनपद फिरोजाबाद को गिरफ्तार किया ।
  अभियुक्तों के विरूद्ध थाना सदर बाजार पर सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी, पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सुधीर सिंह थाना सदर बाजार, एसआई संदीप कुमार एसओजी प्रभारी, एसआई नितिन शर्मा, एसआई साकिब अन्सारी, एसआई कुशलपाल सिंह थाना सदर बाजार आदि थे, सीओ सिटी आशना चौधरी के अनुसार पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है, बरामद मोबाइल और लैपटॉप की जांच के बाद और भी लोगों के नाम सामने आने की संभावना है, यह भी पता लगाया जा रहा है कि सट्टेबाजी का यह रैकेट कब से संचालित हो रहा था और इसके तार किन-किन क्षेत्रों तक फैले हुए हैं, वहीं भाजपा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव ने बताया कि संबंधित व्यक्ति संगठन में पद पर था और उसके पकड़े जाने की सूचना मिली है, मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1613770
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.