नगर निगम कार्यालय में पार्षदों के लिए तैयार हो गया हाईटेक सदन

नगर निगम कार्यालय में पार्षदों के लिए तैयार हो गया हाईटेक सदन 
-भूतेश्वर स्थित मुख्य कार्यालय में बनाया गया है भव्य व हाईटेक मीटिंग हॉल
   मथुरा । नगर निगम के पार्षदों का वर्षों पुराना इंतजार अब खत्म होने जा रहा है, भूतेश्वर स्थित नगर निगम के मुख्य कार्यालय में पार्षदों के लिए एक भव्य और हाईटेक मीटिंग हॉल (सदन) बनकर लगभग तैयार हो गया है, इस नए सदन की खास बात यह है कि इसे पूरी तरह से विधानसभा और लोकसभा की तर्ज पर डिजाइन किया गया है, नवनिर्मित मीटिंग हॉल में बैठने की व्यवस्था किसी बड़े सदन जैसी रखी गई है, प्रत्येक पार्षद के लिए सुसज्जित डेस्क, आरामदायक सिटिंग अरेंजमेंट और आधुनिक माइक्रोफोन (माइक) की व्यवस्था की गई है ताकि सदन की कार्यवाही के दौरान पार्षद अपनी बात प्रखरता से रख सके। 
  हॉल की आंतरिक सज्जा और लाइटिंग इसे एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्वरूप दे रही है, सदन के निर्माण कार्य और अंतिम तैयारियों का जायजा लेने के लिए आज तीन पार्षदों ने मुख्य कार्यालय का दौरा किया, निरीक्षण के दौरान पार्षद राजीव कुमार सिंह, पार्षद मुन्ना मलिक और पार्षद कुलदीप पाठक, अभिजीत चौधरी, हनुमान गुर्जर, नीलम गोयल आदि मौजूद रहे, पार्षदों ने बारीकी से सिटिंग अरेंजमेंट और अन्य तकनीकी सुविधाओं को देखा और कार्य की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त किया, पार्षदों ने कहा कि लंबे समय से यह मांग की जा रही थी कि नगर निगम की बोर्ड बैठकें एक गरिमामय और व्यवस्थित हॉल में हों, अब चूंकि यह हॉल पूरी तरह तैयार है तो नगर निगम प्रशासन की योजना है कि आगामी बोर्ड बैठक इसी भव्य सदन में आयोजित की जाए, पार्षदों ने हॉल की भव्यता को देखते हुए इसे शहर के विकास के लिए एक मील का पत्थर बताया ।

 

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1613732
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.